bell-icon-header
हॉलीवुड

59 साल की उम्र में हुआ इस एक्टर का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

‘डॉक्टर फिनले’ सीरीज के फेम एक्टर ब्रायन मैकार्डी का बीते रविवार को उनके घर पर अचानक निधन हो गया। एक्टर की बहन सारा ने जानकारी फैंस के साथ शेयर की।

मुंबईMay 01, 2024 / 12:10 pm

Swati Tiwari

59 साल की उम्र में हुआ इस एक्टर का निधन

‘लाइन ऑफ ड्यूटी’, ‘वॉटर फॉल बीट’, ‘टूनाइट एट 8: 30’, ‘डॉक्टर फिनले’ जैसी फिल्मों और टेलीविजन के अभिनेता ब्रायन मैकार्डी का 59 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर के अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री और फैंस को झटका लगा है। 

बहन ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जानकारी

ब्रायन मैकार्डी की बहन सारा ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी फैंस के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि उनके भाई का रविवार को निधन हो गया। उस दौरान एक्टर अपने घर पर ही थें। सारा मैकार्डी ने बीबीसी स्कॉटलैंड न्यूज के साथ जानकारी शेयर करते हुए बताया कि एक्टर के निधन से उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। उन्होंने कहा, “ब्रायन को अपने काम से बहुत प्यार था और उन्होंने कई लोगों के दिल को छुआ है। वह हमें छोड़कर बहुत ही जल्द चले गए हैं, हम उनसे बहुत प्यार करते हैं और उन्हें बहुत ज्यादा याद करेंगे।”


इस सीरीज से मिली थी पहचान

स्कॉटिश एक्टर को ‘लाइन ऑफ ड्यूटी’ सीरीज से सबसे ज्यादा पहचान मिली थी। इस सीरीज में ब्रायन ने बॉस ‘टॉमी हंटर’ का किरदार निभाया था। एक्टर ने इंडस्ट्री में ना सिर्फ अपने काम बल्कि अभिनय से भी लोगों का दिल जीता था। दर्शकों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आती थी। 

Hindi News / Entertainment / Hollywood News / 59 साल की उम्र में हुआ इस एक्टर का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.