16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Greg Kihn Passes Away: फेमस सिंगर की हुई मौत, हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में छाया मातम

Greg Kihn: फेमस हॉलीवुड सिंगर की मौत हो गई है। वो 1980 के दशक मशहूर गायक थे। इनके अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

2 min read
Google source verification
Famous Hollywood Singer Greg Kihn Passes Away

Greg Kihn Passes Away: फेमस हॉलीवुड सिंगर ग्रेग किहन की डेथ हो गई। वो एक गायक, गीतकार और गिटारवादक थे, जो अपने डांस हिट जैपर्डी के लिए सबसे ज़्यादा जाने जाते थे। उनका ये गाना बिलबोर्ड हॉट 100 पर नंबर 2 पर पहुंच गया था।

संगीतकार का निधन गुरुवार 15 अगस्त को 75 वर्ष की आयु में हुआ। वो अल्जाइमर से पीड़ित थे। किहन के परिवार ने भी उनकी मृत्यु की पुष्टि की है।

किहन के अपने पीछे पत्नी जे, बच्चे रयान और एलेक्सिस को छोड़कर गए हैं। संगीतकार के लिए एक निजी स्मारक सेवा की योजना बनाई गई है, साथ ही जीवन के सार्वजनिक उत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Singer Haniya Aslam Death: फेमस सिंगर हानिया असलम का हार्ट अटैक से निधन, इंडस्ट्री में छाया मातम

कौन थे ग्रेग स्टेनली किहन?

ग्रेगरी स्टेनली किहन (Gregory Stanley Kihn) का जन्म बाल्टीमोर में 10 जुलाई 1949 को स्टेनली और जेन किहन के घर हुआ था। उनके पिता शहर के स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक थे। 1980 के दशक में बे एरिया संगीत परिदृश्य को परिभाषित करने वाले लोक, क्लासिक रॉक, ब्लूज और पॉप को एक तरह से मिश्रित करने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 

किहन ने 17 वर्ष की उम्र में अपने टैलेंट को लोहा मनवाया था जब उनके ऑडियो टेप स्थानीय रेडियो स्टेशन WCAO को भेजा, जिससे उन्हें VOX इलेक्ट्रिक गिटार जीतने में मदद मिली। इसके बाद वो 1974 में सैन फ्रांसिस्को चले गए और मैथ्यू कॉफ़मैन के बेसर्कली रिकॉर्ड्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।

यह भी पढ़ें: फेमस सिंगर का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम

ग्रेग स्टेनली किहन के एल्बम

उनकी खुद की डेब्यू एल्बम 1976 में रिलीज हुई थी। उनके बाद के एलपी (0 में रॉकिनरोल (1981), किहंटिन्यूड (1982), किह्नस्पिरेसी (1983), किहंटेजस (1984), सिटिजन किहन (1985), लव एंड रॉक एंड रोल (1986), म्यूटिनी (1994), हॉरर शो (1996) और बहुत कुछ शामिल हैं। इन म्यूजिक एल्बम के चाहने वाले हॉलीवुड ही नहीं बॉलीवुड में भी हैं।

किहन ने कई हॉरर उपन्यास भी प्रकाशित किए और रे डेविस, पीट टाउनशेंड और जोन जेट जैसे लोगों की लघु कहानियों को संपादित करने में मदद की।