scriptऑस्कर 2021ः डेनियल कलूया ने अवॉर्ड जीतने पर कहा-मेरे माता-पिता ने शारीरिक संबंध बनाए | Daniel Kaluuya speech in Oscars 2021 made mom and sister embarrassed | Patrika News
हॉलीवुड

ऑस्कर 2021ः डेनियल कलूया ने अवॉर्ड जीतने पर कहा-मेरे माता-पिता ने शारीरिक संबंध बनाए

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर डेनियल कलूया की अवॉर्ड ग्रहण करने की स्पीच ने उनकी मां और बहन को शर्मिन्दा कर दिया। एक्टर ने अपनी स्पीच में माता-पिता के शारीरिक संबंध बनाने को लेकर बात की।

Apr 26, 2021 / 03:29 pm

पवन राणा

oscar_awards_photo.png

मुंबई। ऑस्कर 2021 में डेनियल कलूया को बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। फिल्म ‘जुडस एंड द ब्लैक मसीहा’ के एक्टर डेनियल ने अवॉर्ड जीतने के दौरान जो स्पीच दी, उसे सुन दर्शकों में बैठी मां और बहन को शर्म आ गई। डेनियल ने इस मूवी में फ्रेड हैम्पटन का रोल किया है जो शिकागो ब्लैक पैंथर का लीडर है।

पैरेंट्स के संबंध बनाने पर लगे बोलने
2020 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली लौरा ड्रेन ने डेनियल को अवॉर्ड दिया। इसे स्वीकार करने की स्पीच में एक्टर ने कहा,’ मैं अपनी मां को धन्यवाद देना चाहता हूं। आपने मुझे सबकुछ दिया। आने मुझे आपकी फैक्ट्री सैटिंग दीं, जिससे कि मैं अपने सर्वोत्तम हाइट पर खड़ा हो सकूं।’ इसके बाद डेनियल अपने पैरेंट्स के संबंध बनाने को लेकर भी बोलने लगे। कैमरा ऑडियंश में बैठी डेनियल की मां की तरफ केंद्रित था। उसकी मां बेटे की स्पीच सुन कन्फ्यूज हो गईं। डेनियल बोले,’ये अविश्वसनीय है। मेरे मां मेरे पिता से मिलीं, उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए। ये शानदार है। आप जानते हैं मैं क्या कह रहा हूं? मैं यहां हूं, आपको पता है मेरा क्या मतलब है? मैं खुश हूं कि मैं जीवित हूं, आज तरा मैं सेलिब्रेट करने वाला हूं।’ शारीरिक संबंध का कमेंट सुन एक्टर की मां और उनकी बहन शर्मिन्दा हो गईं।

यह भी पढ़ें : भारत की पहली ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर Bhanu Athaiya का 91 की उम्र में निधन

फिल्म ‘नोमैडलैंड’ की रही धूम
93वें ऑस्कर अवॉर्ड में फिल्म ‘नोमैडलैंड’ के निर्देशक क्लोइ चाओ को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। यह पुरस्कार जीतने वाली चाओ ऑस्कर एकेडमी की दूसरी और पहली अश्वेत एंव एशियाई महिला हैं। इस बार के अवॉर्ड्स में ’नोमैडलैंड’ को कुल तीन अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। इनमें बेस्ट डायरेक्टर के अलावा बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ष्शामिल है। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड फिल्म ‘मिनारी’ के लिए यू जुंग यूआन को मिला है। वह ये अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला हैं। सर्वश्रेश्ठ अभिनेता का अवॉर्ड ’द फादर’ फिल्म के एंथनी हॉपकिंस को दिया गया है।

यह भी पढ़ें : विश्व का सबसे पुराना पुरस्कार समारोह है ऑस्कर

Hindi News / Entertainment / Hollywood News / ऑस्कर 2021ः डेनियल कलूया ने अवॉर्ड जीतने पर कहा-मेरे माता-पिता ने शारीरिक संबंध बनाए

ट्रेंडिंग वीडियो