scriptwinter health tips सर्दियों में सेवन करें ये फूड्स जोड़ों के दर्द से देगा राहत जाने इसके फायदे | Winter Foods To Avoid Joint Pain | Patrika News
स्वास्थ्य

winter health tips सर्दियों में सेवन करें ये फूड्स जोड़ों के दर्द से देगा राहत जाने इसके फायदे

सर्दियों में अगर सब से ज्यादा किसी चीज का का खतरा बना रहता है तो वो है जोड़ों के दर्द का । सर्दी के मौसम में जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या के बढ़ने का खतरा रहता है। खराब पोषण और गतिहीन जीवनशैली के कारण आज के समय में लोग हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। हड्डियों से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं अब कम उम्र में ही लोगों को अपना शिकार बना रही हैं। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं लेकिन खानपान में असंतुलन और जीवनशैली को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

Dec 16, 2021 / 12:21 pm

MD IMRAN AHMAD

Winter Foods To Avoid Joint Pain

Winter Foods To Avoid Joint Pain

नई दिल्ली :आजकल व्यस्त जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों में कमी की वजह से तो लोग जोड़ों और हड्डियों की समस्या से जूझ ही रहे हैं लेकिन इसके साथ ही हमारे खानपान का भी इसमें बहुत बड़ा रोल है। सर्दी के मौसम में जोड़ों में दर्द और तनाव की समस्या बढ़ जाती है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिरकार यह समस्या लोगों में सर्दियों के समय ज्यादा क्यों होती है। लेकिन सर्दी के मौसम में जोड़ों के दर्द और जोड़ों में तनाव की समस्या से निपटने के लिए आप कुछ फूड्स का सहारा ले सकते हैं। इन फूड्स को सर्दी के मौसम में होने वाले जोड़ों में दर्द और तनाव की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है।
सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या से बचने के लिए फूड्स

संतुलित खानपान और जीवनशैली में बदलाव कर आप कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। सर्दी के मौसम में जोड़ों में अकड़न और दर्द को दूर करने के लिए भी कुछ फूड्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन फूड्स का सेवन कर आप जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या के अलावा कई अन्य गंभीर समस्याओं में आराम पा सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ आपकी हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं और जोड़ों में सूजन की समस्या में भी फायदेमंद माने जाते हैं।
1. नट्स का सेवन
सूखे मेवे या नट्स जोड़ों में दर्द अकड़न और सूजन की समस्या में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनका सेवन सर्दियों में आपके शरीर को उचित पोषण देने का भी काम करता है। नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और आवश्यक तेल प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। जोड़ों की सूजन, जोड़ों में दर्द की समस्या और अकड़न को दूर करने के लिए इनका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आप सर्दी के मौसम में इन समस्याओं को दूर करने के लिए अखरोट बादाम चिया सीड्स अलसी आदि का सेवन फायदेमंद होता है।
2. जोड़ों की समस्याओं में अदरक का सेवन
सर्दी के मौसम में जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या के बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है। इस समस्या को बढ़ने से रोकने के लिए अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अदरक में सेहत के लिए फायदेमंद कई गुण मौजूद होते हैं। सर्दी के मौसम में अदरक का सेवन करने से शरीर गर्म रहता है और वायरल इन्फेक्शन की समस्या में भी फायदा मिलता है। आप जोड़ों में दर्द तनाव और सूजन आदि से बचने के लिए सूखी या सामान्य अदरक का सेवन कर सकते हैं।
3. जोड़ों की समस्या में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन

सर्दियों में जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या में आप डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन हड्डियों और जोड़ों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम, विटामिन डी जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हड्डियों की मजबूती और जोड़ों की समस्याओं में कैल्शियम और विटामिन डी बहुत उपयोगी माना जाता है।
4. जोड़ों की समस्या में देसी घी का सेवन
सर्दी के मौसम में देसी घी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। देसी घी में शरीर के लिए फायदेमंद विटामिन, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट आदि पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं जो हड्डियों और जोड़ों के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। जोड़ों में चिकनाई देने के लिए और जोड़ों की सूजन दूर करने के लिए सर्दी के मौसम में देसी घी का सेवन बहुत उपयोगी होता है।
5. हरी सब्जियों का सेवन

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन सर्दी के मौसम में करना सेहत के लिए बहुत जरूरी माना गया है। हरी और पत्तेदार सब्जियों में सेहत के लिए जरूरी कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को पोषण देने के साथ ही कई समस्याओं से बचाने का भी काम करते हैं। पालन और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में मिनरल्स विटामिन आयरन और एंटीऑक्सीडेंट आदि मौजूद होते हैं। इसके अलावा ब्रोकली में तो सल्फोराफेन नामक यौगिक पाया जाता है जो ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या में भी बहुत फायदेमंद होता है।

Hindi News / Health / winter health tips सर्दियों में सेवन करें ये फूड्स जोड़ों के दर्द से देगा राहत जाने इसके फायदे

ट्रेंडिंग वीडियो