स्वास्थ्य

Winter food: सर्दियों में खाली पेट इन चीज़ों को सेवन करने के फायदे

सर्दियों में सुबह क्या खाना चाहिए ठंड के मौसम में खाली पेट क्या खाएं क्या आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं अगर हां तो आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि ठंड के मौसम में दिन की शुरुआत किन चीजों से करना जो आप की सेहत के लिए फायदेमंंद हो | एक्सपर्ट का कहना है कि सर्दियों में हमें दिन की शुरुआत ऐसी चीजों से करनी चाहिए जिससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

Dec 08, 2021 / 03:33 pm

Divya Kashyap

Winter food: सर्दियों में खाली पेट इन चीज़ों को सेवन करने के फायदे


नई दिल्ली। ठंड के मौसम में हमेशा कुछ गर्मागर्म खाने का मन करता है। इस मौसम में तली भुनी चीजों का भी सेवन बढ़ जाता है जिसकी वजह से पेट में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। सर्दियों में खाली पेट कुछ चीजें खाने से बहुत फायदा मिलता है। ये चीजें दिन भर एनर्जी देती हैं, शरीर को गर्म और स्वस्थ रखती हैं साथ ही वजन को भी कंट्रोल करती हैं। आइए जानते हैं इन 7 चीजों के बारे में।
गुनगुना पानी और शहद- ठंड के मौसम में अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी और शहद से करें। शहद मिनरल्स, विटामिन, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम से भरपूर होता है। ये चीजें आंत को साफ रखती हैं। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से सारे विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं।इसके अलावा ये वजन घटाने में भी बहुत कारगर माना जाता है।
यह भी पढ़ें

जानें कैसे एलर्जी के सिम्टम्स हैं कोविड — 19 से अलग

पपीता- आंत को स्वस्थ रखने के साथ ही पपीता पेट की कई दिक्कतों को दूर करता है। खाली पेट खाने के लिए पपीता को सुपरफूड माना जाता है। पपीता हर मौसम में और हर जगह पाया जाता है।इसे आप आसानी से अपने ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं।ये कोलेस्ट्रॉल कम करता है, दिल की बीमारियों को दूर करता है और वजन भी घटाता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां

सर्दी के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां ताजी मिलती हैं। ये विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होती है।ये बीमार होने के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं और ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसलिए अधिक मात्रा में इनका सेवन करें।
यह भी पढ़ें

Health tips : जाने अस्थमा को ठीक करने के घरेलू उपचार

Hindi News / Health / Winter food: सर्दियों में खाली पेट इन चीज़ों को सेवन करने के फायदे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.