ग्रीन टी के फायदे ग्रीन टी के सेवन से कई तरह के खतरनाक रोगों जैसे कि कैंसर आदि से सुरक्षा मिलती है। ब्लीडिंग को रोकने और घाव को भरने के लिए चीनी एवं भारतीय औषधियों में ग्रीन टी का इस्तेमाल किया जाता था। ये पाचन, मानसिक और दिल की सेहत में सुधार लाती है। इससे शरीर के तापमान को भी नियंत्रित रखा जा सकता है।वजन कम करने में ग्रीन टी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। लिवर से संबंधित विकारों, टाइप 2 डायबिटीज और अल्जाइमर रोगों पर भी ग्रीन टी का सकारात्मक असर पड़ता है। अध्ययन के मुताबिक ग्रीन टी में उच्च मात्रा में पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं जो कैंसर वाली कोशिकाओं को नष्ट करने एवं उन्हें बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
रोजाना कब पीना चाहिए ग्रीन टी सुबह 10 से 11 बजे के बीच
शाम को नाश्ते के बाद 5 से 6 बजे ।
रात को सोने से 2 घंटे पहले ग्रीन टी पी लेनी चाहिए।
भोजन से 1 घंटा पहले या भोजन के 1 से 2 घंटे बाद पिएं।
सुबह व्यायाम से लगभग 30 मिनट पहले।
शाम को नाश्ते के बाद 5 से 6 बजे ।
रात को सोने से 2 घंटे पहले ग्रीन टी पी लेनी चाहिए।
भोजन से 1 घंटा पहले या भोजन के 1 से 2 घंटे बाद पिएं।
सुबह व्यायाम से लगभग 30 मिनट पहले।
रोज लेने के फायदे
अगर आप ग्रीन टी पीना चाहते हैं तो भोजन के कम से कम 1 घंटे पहले इसे पी सकते हैं। ग्रीन टी में टैनिन होता है, भोजन से तुरंत पहले इसे पीने से कब्ज, पेट-दर्द या मिचली की समस्या हो सकती है।आपको सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए। इसके साथ थोड़ा बहुत कुछ जरूर खाएं।
वजन कम करने के लिए भी ग्रीन टी एक बढ़िया माध्यम है। परंतु कभी भी इसे खाली पेट ना पिए थोड़ा बहुत कुछ खाने के बाद अब 10:00 से 11:00 के बीच में ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं । ऐसा करने से आपके वजन पर धीरे-धीरे काफी असर पड़ सकता है ।यह कॉफी या किसी अन्य कैफीन भरे ड्रिंक के मुकाबले आपके सेहत के लिए काफी लाभदायक है।