स्वास्थ्य

आंतों की सफाई के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं इन चीजों को, शरीर भी रहेगा फिट

जहां बात आती है शरीर को स्वस्थ और फिट रखने की, वहीं आंत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए आपको अपने डाइट की स्पेशल केयर करने की जरूरत होती है। ताकि आंत तो स्वस्थ रहे ही वहीं शरीर को भी फायदा पहुंचे।

Oct 25, 2021 / 12:36 pm

Neelam Chouhan

Use these things to clean the intestines

नई दिल्ली। जहां बात आती कि सेहत को कैसे फिट और तंदुरस्त रखा जाए ऐसे में आंत एक महत्वपूर्ण रोल निभाता है। आंत की सेहत ही हमारे शरीर को उच्च मात्रा में ऊर्जा देने कि मदद करती है और पाचन क्रियाओं के लिए भी आंत की सेहत मायने रखती है। विशेषज्ञों की माने तो कई बार पाचन क्रिया के दौरान ही आंतों में खाने के विषाक्त पर्दार्थ जमा होने लगते हैं। ये विषाक्त तत्त्व सेहत के लिए और आंतों के लिए बिलकुल भी अच्छे नहीं होते हैं। इसलिए यदि आप अपने आंतों का ध्यान रखना चाहते हैं तो ये आसान से उपाय आपके काम आ सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं इन आसान से उपायों के बारे में जिनके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने कि कोशिश करें
यदि आपकी लाइफस्टाइल और आपकी दिनचर्या अच्छी है तो ऐसे में बीमारी के होने का खतरा काफी कम हो जाता है। ये आपके शरीर की सेहत की नहीं बल्कि आंतों की हेल्थ भी अच्छी हो जाएगी। अच्छी दिनचर्या के लिए आप जल्दी सोएं, सुबह समय से उठें, गर्म पानी जरूर पिएं, व्यायाम करें, समय से नाश्ता करें। अगर आप अपने रुटीन को सही तरीके से फॉलो करेंगें,तो ऐसे में बहुत सारी समस्याएं आपतक पहुंचेगी ही नहीं। साथ-साथ डाइट की भी स्पेशल केयर करें, ज्यादा मीठा खाने से बचें, बाहर का फ़ास्ट फ़ूड का सेवन कम करें।
फाइबर का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें
सेहत को फिट रखने के लिए आपकी डाइट इम्पोर्टेन्ट होती है। ऐसे में कोशिश करें कि ऐसे फूड्स ही खाएं जिनमें कि फाइबर की भरपूर मात्रा हो। पेट से आंतों को क्लीन रखने के लिए आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां और फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दोनों ही चीजों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। जो सेहत को स्वस्थ बना के रखती है। इसके लिए आप पालक, मूली, गाजर, सेब, केला, केल, ब्रोकली, फूलगोभी, बथुआ आदि चीजें शामिल कर सकते हैं।
डाइट में प्रोटीन कि उचित मात्रा जरूर रखें
आंतों की सेहत के लिए प्रोटीन का उचित मात्रा में सेवन जरूरी होता है। ये आंत के साथ-साथ सेहत को फिट रखने में भी मदद करता है। आपकी डाइट में प्रोटीन से जुड़े फ़ूड जरूर शामिल करें। जिनमें कि पनीर, दूध, साबुत अनाज, ओट्स, फल-सब्जियां जरूर खाएं। प्रोटीन का सेवन आपकी सेहत को फिट रखता है। इसके आलावा प्रोटीन वजन को कम करने में मदद करता है।
आंतों की सफाई के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं इन चीजों को, शरीर भी रहेगा फिट
हर्बल टी का सेवन
हेल्थ से जुड़े हुए विशेषज्ञों की बात को यदि मानें तो आंतों को स्वस्थ और साफ़ रखने के लिए हर्बल टी का सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है। एलोवेरा, मार्शमेलो, आदि चीजों में लक्सोटिव की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो आंतों की सेहत के लिए अच्छी होती है। वहीं ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बना के रखने में भी मदद करती है। हर्बल टी के सेवन से आपका पेट काफी समय तक स्वस्थ रह सकता है। इसलिए ग्रीन टी का सेवन काफी हद तक आपको लाभ पहुंचाने में मदद करता है।

Hindi News / Health / आंतों की सफाई के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं इन चीजों को, शरीर भी रहेगा फिट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.