स्वास्थ्य

Flax Seeds Side Effects: जरूरत से ज्यादा अलसी का सेवन करना सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Flax Seeds Side Effects: अलसी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा अलसी का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक मात्रा में अलसी का सेवन करने से लूज मोशन की समस्या हो सकती है।

Jul 10, 2022 / 01:44 pm

Roshni Jaiswal

Side effects of eating too much flax seeds

Flax Seeds Side Effects: आजकल की बदलती लाइफ स्टाइल में लोग अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं। अलसी फिटनेस को बनाए रखने में मदद करता है। अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। कई बीमारियों में अलसी ‘रामबाण औषधि’ की तरह काम करती है। इसका सेवन पुरुषों के साथ महिलाएं भी काफी करती हैं। अलसी का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो निश्चिततौर पर इससे लाभ मिलते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए अलसी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। तो आइए जानते हैं अधिक मात्रा में अलसी का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में
अलसी के नुकसान

लूज मोशन और कब्ज की समस्या
अधिक मात्रा में अलसी का सेवन करने से लूज मोशन और कब्ज की समस्या हो सकती है। क्योंकि अलसी में फाइबर की भरपूर मात्रा होता है और फाइबर की अधिक सेवन करने से लूज मोशन की समस्या हो सकती हैं। साथ ही यह कब्ज की समस्या को भी बढ़ा सकता है। खासकर आंत की किसी समस्या से जूझ रहे मरीज को अलसी का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। इसलिए अलसी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
यह भी पढ़े: पपीता का जूस पीने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है सहायक
एलर्जी की समस्या
अधिक मात्रा में अलसी का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। एलर्जी होने पर लोगों को उल्टी और पेट में दर्द आदि होने की समस्या हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को अलसी का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।
दवाइयों पर रिएक्शन होने की समस्या
अधिक मात्रा में अलसी का सेवन करने से दवाइयों पर रिएक्शन होने की समस्या हो सकती है। क्योंकि अलसी खून को पतला करता है। इसलिए जो लोग खून को पतला करने वाली दवाइयां का सेवन करते हैं, उन्हें पहले डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही अलसी का सेवन करना चाहिए। साथ ही ये शुगर पेशेंट की दवाइयों को प्रभावित करता है। शुगर पेशेंट भी अलसी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़े: कद्दू का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, दिल को स्वस्थ रखने में होता है मददगार
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Hindi News / Health / Flax Seeds Side Effects: जरूरत से ज्यादा अलसी का सेवन करना सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.