स्वास्थ्य

ऑक्सीडेंट से भरपू समुद्री सब्जियां स्वास्थ के लिए होती है बहुत लाभदायक जाने इसके फायदे

अभी तक हम लोग समुन्द्री भोजन में सिर्फ मछली के बारे में जानते थे लेकिन आज हम आपको समुन्द्री सब्जियों के बारे में बताएंगे । अगर हम समुद्री खाने की बात करें तो वह काफी ज्यादा पौष्टिक और सेहतमंद होता है। लेकिन आपने आज तक अधिकतर मछली आदि ही खाई होंगी। पर आपको पता होना चाहिए कि समुद्र में सब्जियां भी काफी अलग अलग प्रकार की होती हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती हैं।

3 min read
sea vegetables beneficial for health

नई दिल्ली : समुद्री सब्ज़ियों में आप सिर्फ सुशी जानते हैं तो और भी कई सब्जियां हैं। जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह पोषक तत्वों से भरपूर हैं। समुद्री सब्जियां हरी लाल और ब्राउन होती हैं। इनके कुछ उदाहरणों में नोरी स्पिरुलिना आदि शामिल हैं। समुद्री सब्जियां सोडियम कैल्शियम पोटेशियम, मैग्नीशियम फास्फोरस और आयरन आदि प्राकृतिक पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। हो सकता है आपने समुद्री सब्जियों को अभी तक ट्राई न किया हो। अगर नहीं किया है तो अब ट्राई करके देखना चाहिए क्योंकि इन सब्जियों से आपको निम्न लाभ मिल सकते हैं।

1. यह आयोडीन का अच्छा स्रोत होती हैं
थायरॉयड हार्मोन के ठीक ढंग से काम करने के लिए आयोडीन काफी आवश्यक होता है। आयोडिन की भरपूर मात्रा आपको हाइपो थायरॉयडिजम से बचा सकती है। इस समस्या से बचने के साथ साथ आप इसके कारण वजन बढ़ना, थकान होना प्रेग्नेंसी में आने वाली दिक्कतों से भी बच सकते हैं। समुद्री सब्जियां आयोडीन का एक बहुत ही अच्छा स्रोत होती है

2. पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक
समुद्री सब्जियां में आम सब्जियों से अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो आपके पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। समुद्री सब्जियों में प्री बायोटिक भी होते हैं जो पाचन तंत्र को अच्छी हालत में रखने वाले बैक्टीरिया होते हैं। यह सब्जियां अच्छे और बुरे बैक्टीरिया का पेट में संतुलन बनाने में मदद करती हैं। पेट में अल्सर पैदा करने वाले बैक्टीरिया से भी निजात दिलाती हैं।

3. डिटॉक्स प्रक्रिया में सहायक
कई बार हम हैवी मील खा लेते हैं। जिससे हमारा पाचन तंत्र सही से काम नहीं कर पाता। फिर हमारे शरीर में भी काफी सारे विषैले पदार्थ जमा हो जाते हैं। स्पिरुलिना और क्लोरेला जैसी समुद्री एलगी शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होती हैं। कुछ स्टडीज में यह पता चला है कि हैवी मील और प्रदूषण आदि के कारण शरीर में जमा होने वाले हैवी मेटल्स को भी यह सब्जियां शरीर से बाहर निकाल पाने में समर्थ होती हैं।

4. इनमें होते हैं लाभकारी एंटी ऑक्सीडेंट
शरीर में फ्री रेडिकल्स की मात्रा अधिक होने के कारण सेल, डीएनए में काफी नुकसान पहुंचता है और अगर इस नुकसान से बचना चाहते हैं तो एंटी-ऑक्सीडेंट्स काफी आवश्यक होते हैं। समुद्री सब्जियों में विटामिन सी, ए, ई, बेटा कैरोटीन जैसे काफी लाभदायक एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फ्री-रेडिकल्स द्वारा होने वाले नुकसान से आपको बचा सकते हैं।

5. यह विटामिन और मिनरल का हैं अच्छा स्रोत
सब्जियां तो वैसे भी विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा स्रोत होती हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अलावा इन सब्जियों में आयरन कॉपर मैंगनीज फोलेट जिंक, सोडियम मैग्नेशियम कैल्शियम आदि की मात्रा भी बहुत अधिक पाई जाती है। इसलिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना अभी से शुरू कर दें।

6. ओमेगा 3 फैटी एसिड का स्रोत
समुद्री भोजन ओमेगा 3 फैटी एसिड्स में तो भरपूर होता ही है। यह फैटी एसिड्स आपको हृदय रोगों जैसी खतरनाक शारीरिक स्थितियों से सुरक्षित रखने में मददगार होते हैं। मछली के अलावा समुद्री सब्जियों में भी ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा भरपूर होती है इसलिए इसे भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

समुद्री सब्जियों को हम एक तरह से खाने योग्य मैरिन एल्गी बोल सकते हैं। यह लाभों से भरपूर होती है। आप किसी भी ग्रॉसरी स्टोर पर इन्हें खरीद सकते हैं। अगर आपको मछली आदि खाना पसंद नहीं है तो समुद्री खाने के लाभ आप समुद्री सब्जियों के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इन सब्जियों से काफी अलग अलग सूप और डिश बनाई जा सकती हैं।

Updated on:
22 Dec 2021 09:06 pm
Published on:
22 Dec 2021 09:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर