scriptदुर्लभ मामला : 25 उंगलियों वाले नवजात ने किया हैरान | Patrika News
स्वास्थ्य

दुर्लभ मामला : 25 उंगलियों वाले नवजात ने किया हैरान

शिशु के आगमन से माता-पिता व अन्य परिजन बेहद खुश हैं। उनके जीवन में खुशियों की एक छोटी सी किरण आई है।

बैंगलोरJul 21, 2024 / 07:06 pm

Nikhil Kumar

  • हाथों में 13 और पैरों में 12 उंगलियां
Karnataka के बागलकोट जिले के एक निजी अस्पताल में जन्मा बच्चा सुर्खियों में है। माता-पिता के साथ-साथ चिकित्सक भी हैरान हैं। शिशु 25 उंगलियों 25 Fingers के साथ जन्मा हैं। हाथों में 13 और पैरों में 12 उंगलियां हैं।
यह दुर्लभ मामला हैं, लेकिन पहला नहीं। पॉलीडेक्टाइली Polydactyly एक ऐसी स्थिति है जिसमें बच्चा एक या अधिक अतिरिक्त उंगलियों के साथ पैदा होता है। कई मामलों में, पॉलीडेक्टाइली बिना किसी आनुवंशिक कारण के अपने आप हो जाती है।अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पार्वती हीरेमठ ने बताया कि गुणसूत्रों के असंतुलन के कारण यह बच्चा एक दुर्लभ मामला है। दाहिने हाथ में छह उंगलियां, बाएं हाथ में सात उंगलियां जबकि दोनों पैरों में छह-छह उंगलियां हैं। मां और नवजात अभी स्वस्थ हैं।
शिशु के आगमन से माता-पिता व अन्य परिजन बेहद खुश हैं। उनके जीवन में खुशियों की एक छोटी सी किरण आई है। बच्चे के पिता गुरप्पा के अनुसार उनकी पत्नी राज्य के कुंदरागी में भुवनेश्वरी देवी शक्ति पीठम सुरगिरी हिल्स मंदिर जाती थीं। संतान प्राप्ती के लिए देवी से प्रार्थना करती थीं। गुरप्पा खुश हैं कि देवी ने उनकी प्रार्थना स्वीकार की और उनके परिवार को एक बच्चे का आशीर्वाद दिया।राजस्थान में भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
उल्लेखनीय है कि ऐसा ही एक मामला 2023 में हुआ था। Rajasthan के डीग जिले में एक बच्ची का जन्म हुआ था, जिसके हाथ और पैर में कुल 26 उंगलियां थीं। नवजात बच्ची के दोनों हाथों में सात-सात उंगलियां और दोनों पैरों में छह-छह उंगलियां थीं। चिकित्सकों के अनुसार आनुवंशिक विकार के कारण ऐसा हुआ था।

Hindi News/ Health / दुर्लभ मामला : 25 उंगलियों वाले नवजात ने किया हैरान

ट्रेंडिंग वीडियो