स्वास्थ्य

इन बीमारियों से पीड़ित रहते हैं लोग तो अमरुद का सेवन न करें

जानिए अमरुद के अधिक सेवन से कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं और किन लोगों को अमरुद के सेवन से बचना चाहिए।

Nov 12, 2021 / 02:46 pm

Neelam Chouhan

People who are suffering from these diseases must not consume guava

नई दिल्ली। अमरुद जिसका सेवन आमतौर पर सभी करना पसंद करते हैं। इसका सेवन न केवल स्वाद को बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। अमरुद के और फायदों की बात करें तो इसमें कार्बोहायड्रेट, कैल्शियम, विटामिन ए, मैग्नेशियम, फोलेट आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। साथ ही साथ ये और भी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अमरुद के साथ इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। लेकिन वहीं यदि आप अमरुद का सेवन जरूरत से ज्यादा कर लेते हैं तो ये नुकसानदायक भी साबित होता है। इसलिए आज हम बताएंगें कि अमरुद का यदि अधिक मात्रा में सेवन कर लिया जाए तो इससे सेहत में क्या नुकसान होता है। वहीं किन लोगों को इसके परहेज से बचना चाहिए।
पेट फूलने की समस्या
अमरुद के सेवन से होने वाले फायदों की बात करें तो ये विटामिन सी से भरपूर होता है। यदि आप जरूरत से ज्यादा अमरुद का सेवन कर लेते हैं तो इससे पेट फूलने लग जाता है। वहीं यदि आपको ब्लोटिंग की प्रॉब्लम रहती है तो भी अमरुद के सेवन से बचना चाहिए। आपको बताते चलें कि अमरुद में लगभग 40 प्रतिसत फ्रक्टोज होता है, जो बॉडी में सही तरीके से एब्जॉर्ब नहीं हो पाता है। वहीं अमरुद के ज्यादा सेवन से प्रॉब्लम बढ़ सकती है। इसके अलावा यदि एक साथ आप सारे अमरुद खा लेते हैं तो इससे पेट फूलने जैसी दिक्क्तें भी आ सकती हैं।
पाचन शक्ति कमजोर वाले व्यक्ति
बहुत से लोगों का पाचन शक्ति कमजोर होती है ऐसे में अमरुद के अधिक सेवन से बचना चाहिए। यदि आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में अमरुद का सेवन करते हैं तो इससे पेट से जुड़ी अनेकों समस्याएं हो सकती हैं। इसके आलावा आपका पेट फूलने या दर्द होने की दिक्कत भी हो सकती है। पाचन शक्ति से जुड़ी दिक्कतों से परेशान रहते हैं तो डाइट में अमरुद का सेवन को कम कर सकते हैं। अमरुद का कम सेवन पाचन शक्ति को मजबूर बनाएगा साथ ही साथ आप फिट भी हो जाएंगें। इसलिए जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर रहती है उनको डाइट में अमरुद का सेवन कम करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: इम्युनिटी से लेकर पाचन तंत्र को मजबूत है ये चीज, जानें आप भी इसके फायदे

डायबिटीज
डायबिटीज के पेशेंट्स को अमरुद के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि अमरुद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होती है। वहीं इसके ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के बढ़ने का भी डर रहता है। धायण दें कि 100 ग्राम कटे हुए अमरुद में लगभग 9 ग्राम नेचुरल शुगर पाया जाता है। यदि इसका सेवन ज्यादा मात्रा में कर लिया जाए तो शुगर के लेवल के बढ़ने का खतरा दो गुना ज्यादा हो जाता है। इसलिए इसे अत्यधिक मात्रा में न खाएं। जरूरत के हिसाब से ही अमरुद को डायबिटीज के पेशेंट्स अपनी डाइट में शामिल करें।
खांसी-जुकाम से ग्रसित लोग
अमरुद की बात करें तो इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए ज्यादातर ठंडी के मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए। वहीं आप शाम के समय भी इसका सेवन न करें। यदि आप इसे खा लेते हैं तो आपके गले में खांसी-जुकाम जैसी दिक्ततें भी आ सकती हैं। वहीं इसके सेवन से आप को गले में दर्द के जैसी भी समस्या आ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि कुछ खा के ही अमरुद को अपनी डाइट में शामिल करें।अमरुद के ज्यादा मात्रा में सेवन से शरीर को नुकसान भी पहुँच सकता है। वहीं सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं भी आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: खांसी-जुकाम जैसी समस्या को दूर करने के लिए आजमा सकते हैं इन घरेलू उपायों को

Hindi News / Health / इन बीमारियों से पीड़ित रहते हैं लोग तो अमरुद का सेवन न करें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.