scriptमहिलाएं पेट को डस्टबिन ना समझें, जो बचा वो खा लिया | Patrika News
स्वास्थ्य

महिलाएं पेट को डस्टबिन ना समझें, जो बचा वो खा लिया

बात महिलाओं के खान-पान की है और ये करना जरूरी भी है। उनके पास खुद के लिए समय ही नहीं है। खासकर वह डाइट को लेकर अक्सर लापरवाही करती हैं। यदि घर में खाना ज्यादा बन गया है, तो वो घर की सबसे पहली सदस्य होंगी, जो उस खाने को खत्म करेंगी। बचा-कुचा खाना उनकी सेहत पर भी असर डाल सकता है। महिलाएं कैसे सुधारे अपनी डाइट जानिए जानी-मानी शेफ पंकज भदौरिया से।

Jan 01, 2024 / 01:08 pm

Jaya Sharma

piet.jpg
1/4

बात महिलाओं के खान-पान की है और ये करना जरूरी भी है। उनके पास खुद के लिए समय ही नहीं है। खासकर वह डाइट को लेकर अक्सर लापरवाही करती हैं। यदि घर में खाना ज्यादा बन गया है, तो वो घर की सबसे पहली सदस्य होंगी, जो उस खाने को खत्म करेंगी। बचा—कुचा खाना उनकी सेहत पर भी असर डाल सकता है। महिलाएं कैसे सुधारे अपनी डाइट जानिए जानी—मानी शेफ पंकज भदौरिया से।

women_2.jpg
2/4

महिलाएं खुद की डाइट का प्रॉपर ध्यान नहीं देती

शेफ पंकज भदौरिया कहती हैं महिलाएं खुद की डाइट का प्रॉपर ध्यान नहीं देती। कई बार हम देखते हैं कि जल्दबाजी के चक्कर में वो ब्रेक फास्ट ड्रॉप कर देती है, जबकि रिच ब्रेक फास्ट पूरे दिन को एनर्जी प्रदान करता है। वे कहती हैं महिलाएं अपने पेट को डस्टबिन न समझें। घर का बचा-कुचा खाने की सबसे ज्यादा आदत उन्हीं की होती है। बासी खाना शरीर को नुकसान पहुंचाता है। वहीं कई बार खाना खत्म करने के कारण ज्यादा खाने में आ जाता है। इससे पेट संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती है।

wo_5.jpg
3/4

प्रतिदिन ब्रेकफास्ट करें
सुबह के समय उठते ही शांति से बैठकर गर्म पानी पीएं। खाली पेट चाय न पीएं। एक मुट्टी नट्स और सीड्स का सेवन करें, इससे शरीर को विभिन्न तरह के पोषक तत्व मिलेंगे। नट्स में तिल, मूंगफली का सेवन भी करें। प्रतिदिन ब्रेकफास्ट करें। ब्रेकफास्ट में ये सुनिश्चित करें कि कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा भी हो। कुछ ना कुछ प्रोटीन सोर्स ब्रेकफास्ट में जरूर होना चाहिए। फिर चाहें वह दही और मूसली हो या फिर दूध के साथ बादाम। आप सुबह के समय जूस भी ले सकते हैं, यह भी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

piet.jpg
4/4

लेट नाइट डिनर बिल्कुल अवॉइड करें

लेट नाइट डिनर बिल्कुल अवॉइड करें। कोशिश करें कि डिनर हल्का ही हो। सात से साढ़े आठ बजे तक डिनर कर लें, मैं साढ़े सात बजे तक डिनर कर लेती हूूं। हैल्दी लाइफ के लिए समय पर डिनर बहुत जरूरी है। सोने के कम से कम तीन घंटे पहले डिनर जरूर कर लें।

Hindi News / Photo Gallery / Health / महिलाएं पेट को डस्टबिन ना समझें, जो बचा वो खा लिया

अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.