स्वास्थ्य

Honey In Diabetes: डायबिटीज में शहद खाना सही या गलत, कितना हो सकता है जोखिम?

लेकिन जब बात आती है नेचुरल स्वीटनर (Natural Sweeteners) की तो लोग शहद पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। पर क्या शहद डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है?

Feb 21, 2024 / 02:56 pm

Suman Agarwal

Honey use in Diabetes: कई लोगों को मीठा खाना पसंद होता है। हालांकि, ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को कंट्रोल में रखने के लिए हम चीनी के बदले दूसरे विकल्प तलाशते हैं। बाजार में चीनी के कई विकल्प मौजूद हैं। लेकिन जब बात आती है नेचुरल स्वीटनर (Natural Sweeteners) की तो लोग शहद पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। पर क्या शहद डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है?
डायबिटीज क्या होता है (What Is Diabetes In Hindi)

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर के अंदर इंसुलिन बनना कम या बंद हो जाता है। ये इंसुलिन हमारे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित रखता है। लंबे समय तक जब इंसुलिन न बनने का चक्र बरकरार रहता है तो हम डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं।
डायबिटीज में शहद खाना सही या गलत? (Is honey is good for Diabetes)

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि डायबिटीज में शहद का इस्तेमाल करना सुरक्षित है। अपने एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण शहद डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन फिर भी डायबिटीज पीड़ित लोगों को इसका कम इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि इसमें भी ग्लाइसेमिक (Glycemic) होता है। हालांकि, शहद में चीनी के मुकाबले ग्लाइसेमिक की मात्रा कम होती है। इसके अलावा शहद में विटामिन-सी, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि कई विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं।
महिलाओं की इस बीमारी से क्या है शुगर का रिश्ता

डायबिटीज में शहद खाने के फायदे (Pros Of Honey In Diabetes)

शहद खाने से ब्लड शुगर लेवल कम या कंट्रोल हो सकता है।
शहद के सेवन से इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं।
सूजन से बचाव करता है।

डायबिटीज में शहद खाने के नुकसान (Side Effects of Honey In Diabetes)

टाइप-2 डाइबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए शहद का इस्तेमाल हानिकारक हो सकता है।
जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें कच्चा शहद का सेवन नहीं करना चाहिए, यह किसी भी तरह के इंफेक्शन को बढ़ाता है। बाजार में मिलावट वाला शहद बिकता है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में चीनी हो सकता है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाएगा।

Hindi News / Health / Honey In Diabetes: डायबिटीज में शहद खाना सही या गलत, कितना हो सकता है जोखिम?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.