bell-icon-header
स्वास्थ्य

तस्वीरों में देखिए : हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 सब्जियां

आजकल की बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण बहुत से लोग कोलेस्ट्रॉल समस्या का सामना कर रहे हैं। हमारे शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं – गुड़ कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हमें हृदय संबंधित बीमारियों का खतरा हो सकता है। इसलिए, हमें अपने कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करना चाहिए। खासकर गलत आहार और अनहेल्दी भोजन के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए हमें अपने आहार में ध्यान देना चाहिए। कुछ ऐसी सब्जियां हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती हैं। चलिए, इन सब्जियों के बारे में जानते हैं।

Dec 08, 2023 / 12:12 pm

Manoj Kumar

1/5

आजकल की बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण बहुत से लोग कोलेस्ट्रॉल समस्या का सामना कर रहे हैं। हमारे शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं - गुड़ कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हमें हृदय संबंधित बीमारियों का खतरा हो सकता है। इसलिए, हमें अपने कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करना चाहिए। खासकर गलत आहार और अनहेल्दी भोजन के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए हमें अपने आहार में ध्यान देना चाहिए। कुछ ऐसी सब्जियां हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती हैं। चलिए, इन सब्जियों के बारे में जानते हैं।

2/5

कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाली सब्जियां
भिंडी
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भिंडी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। भिंडी में जेल नुमा तत्व मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को आसानी से मल के जरिए बाहर निकलने में मदद करता है। साथ ही भिंडी में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो हार्ट को स्वस्थ रखता है।

3/5

लहसुन
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में एंटी हाइपरलिपिडेमिया गुण पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है।

4/5

बैंगन
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बैंगन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बैंगन में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही इसका सेवन करने से हार्ट से जुड़ी समस्या भी दूर रहती है।

5/5

बीन्स
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बीन्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बींस में विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के पाए जाते है, खून में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करते है। साथ ही इसमें सॉल्युबल फाइबर होता है, जो खून में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

Hindi News / Photo Gallery / Health / तस्वीरों में देखिए : हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 सब्जियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.