स्वास्थ्य

Isabgol Benefits: इसबगोल पेट की समस्याओं के लिए है रामबाण, जानें इसके अद्भुत फायदे

Isabgol Benefits: इसबगोल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसबगोल फाइबर से भरपूर होती है, जो पेट के अलावा भी कई सारे स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। इसबगोल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने मे भी मददगार होती है।

Aug 26, 2022 / 10:40 am

Roshni Jaiswal

Health benefits of isabgol for stomach in hindi

Isabgol Benefits: इसबगोल का इस्तेमाल करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में इसबगोल का इस्तेमाल औषधियों के रूप में किया जाता है। इसबगोल वास्तव में प्लांटेगो ओवाटा नामक पौधे के बीज की भूसी होती है। इसबगोल की भूसी सफेद रंग की होती है। भरपूर मात्रा में फाइबर होने के कारण इसबगोल को पेट से जुड़ी और कब्ज की समस्याओं से राहत दिलाने के लिए जाना जाता है। लेकिन इसबगोल की भूसी पेट के अलावा भी कई सारे स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। इसबगोल वजन को कम करने के साथ-साथ दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं इसबगोल का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
इसबगोल के फायदे

1. पेट के लिए फायदेमंद
पेट के लिए इसबगोल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसबगोल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसबगोल पेट में मौजूद अतिरिक्त पानी को तीव्रता से सोख लेता है, जिससे पाचन प्रणाली सक्रिय हो जाती है। साथ ही ये आंतों की कार्य प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे मल त्याग में आसानी रहती है। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए इसबगोल के साथ दही का सेवन करना फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट लहसुन का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में करता है मदद
2. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए इसबगोल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसबगोल में जिलेटिन मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसबगोल ग्लूकोज के टूटने के अवशोषण को रोकता है।
3. दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद
दिल को स्वस्थ रखने के लिए इसबगोल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसबगोल शरीर में ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करता है। साथ ही ये दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट काजू खाने वाले लोग हमेशा रहते है स्वस्थ, पाचन तंत्र होता है मजबूत
4. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए इसबगोल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसबगोल फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसबगोल पेट में जाकर पानी को सोख लेता है और फूलने लगता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। जिसकी वजह से शरीर में उतनी ही कैलोरी जा पाती है, जितनी उसे जरूरत होती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Hindi News / Health / Isabgol Benefits: इसबगोल पेट की समस्याओं के लिए है रामबाण, जानें इसके अद्भुत फायदे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.