13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chilgoza Benefits: चिलगोजा खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

  Chilgoza Benefits: आपके दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए भी चिलगोजा खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क कोशिकाओं की कार्य क्षमता को बेहतर बनाने में उपयोगी होता है। सही ढंग से कार्य करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए आपके मस्तिष्क का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक है।

2 min read
Google source verification
Health Benefits of Eating Pine Nuts In Hindi Chilgoza Khane Ke Fayde

Health Benefits of Eating Pine Nuts In Hindi Chilgoza Khane Ke Fayde

सूखे मेवों को पोषक तत्वों का भंडार कहा गया है। इनमें मौजूद कई विटामिन और खनिज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। पाइन नट्स यानी चिलगोजा भी सूखे मेवों में से एक है, जो काफी पौष्टिक होता है। चिलगोजा में विटामिन-ई, कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम, फाइबर, फोलिक एसिड तथा विटामिन-बी कांपलेक्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। रोजाना चिलगोजा खाने से आपको सेहत से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं चिलगोजा के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में...

1. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में
अनसैच्युरेटेड फैट यानी असंतृप्त वसा मौजूद होने के कारण चिलगोजे का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही चिलगोजे में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने के साथ ही हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद करते हैं। आपको बता दें कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इसका नियंत्रित रहना बहुत आवश्यक है।

2. गर्भवती महिलाओं के लिए
गर्भावस्था में महिलाओं को अतिरिक्त देखभाल और खास खानपान की आवश्यकता होती है। ऐसे में आयरन से युक्त चिलगोजे का सेवन गर्भवती महिला के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसके सेवन से उनके शरीर में खून की कमी को रोका जा सकता है। साथ ही अमीनो एसिड युक्त चिलगोजा खाने से भ्रूण के स्वस्थ विकास में भी सहायता मिलती है।

3. स्वस्थ मस्तिष्क के लिए
आपके दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए भी चिलगोजा खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क कोशिकाओं की कार्य क्षमता को बेहतर बनाने में उपयोगी होता है। सही ढंग से कार्य करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए आपके मस्तिष्क का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक है। ऐसे में ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त चिलगोजा खाने से याददाश्त को मजबूत रखने में भी मदद मिलती है।

4. मजबूत इम्यूनिटी के लिए
रोगों से लड़ने के लिए हमारे शरीर की इम्युनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। प्रतिरक्षा प्रणाली के सही ना होने से हम जल्द ही रोगों के चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में जिंक के साथ-साथ ढेरों पोषक तत्वों से युक्त चिलगोजे का सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बना सकता है। जिससे आपके शरीर को अंदरूनी ताकत मिलती है।