scriptDiabetes in women: जानें क्या है महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण | diabetes symptoms in women | Patrika News
स्वास्थ्य

Diabetes in women: जानें क्या है महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण

आज कल महिलाओं में डायबिटीज़ के लक्षण सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। यदि आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं। तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए लाभकारी है । आज हम आपको बताएंगे की महिलाओं में इस बीमारी का पता आखिर किन लक्षणों से चलता है।

Dec 05, 2021 / 06:48 pm

Divya Kashyap

Diabetes in women: जानें क्या है महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण

diabetes symptoms in women

नई दिल्ली। डायबिटीज यानी मधुमेह आजकल एक सामान्य समस्या बन गई है। अधिकतर लाेग इस समस्या से जूझ रहे हैं। डायबिटीज के शुरुआत में व्यक्ति काे कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। यानी डायबिटीज हाेने पर व्यक्ति में कई हल्के-फुल्के लक्षण देखने काे मिलते हैं, लेकिन वे इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। वैसे ताे डायबिटीज पुरुषाें और महिलाओं दाेनाें में देखने काे मिलता है, लेकिन महिलाएं इसका शिकार अधिक हाेती हैं।
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई महिलाओं में हाेने वाला एक सामान्य राेग है। यह बैक्टीरिया, फंगस और वायरस से हाेने वाला एक इंफेक्शन है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई गर्भाशय, किडनी, ब्लैडर या मूत्रमार्ग कहीं भी हाे सकते हैं। कई बार यूटीआई डायबिटीज का भी संकेत हाे सकता है। ऐसे में अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, ताे तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
यह भी पढ़ें

Health tips: बार बार होने वाले छींक के असरदार घरेलू उपचार

वजाइना में दर्द और जलन हाेना
वजाइना में दर्द भी महिलाओं में डायबिटीज का एक लक्षण हाे सकता है। कई बार वजाइना में जलन की समस्या का सामना भी करना पड़ता है। शारीरिक संबंध बनाते समय वजाइना में दर्द हाे, ताे इस लक्षण काे हल्के में न बिल्कुल न लें। साथ ही वजाइना में दर्द और जलन हाेना भी सामान्य नहीं हाेता है।
वजाइना में इचिंग होना
अगर आपकी वजाइना में खुजली हाेती है, ताे इसे हल्के में लेकर नजरअंदाज न करें। कई बार यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बनता है। कई मामलाें में महिलाओं में डायबिटीज हाेने पर भी वजाइना में खुजली हाेती है। इसलिए अगर आपकाे लगातार वजाइना में खुजली हाे ताे अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक करवाएं। साथ ही वजाइना में ड्रायनेस या सूखापन भी महिलाओं में डायबिटीज का एक लक्षण हाे सकते हैं।
यह भी पढ़ें

Health tips: ठंड के मौसम में चार चीजों का सेवन जरूर करें

मूड़ स्विंग्स
अधिकतर महिलाएं अपने मूड स्विंग से परेशान रहती हैं। मूड स्विंग महिलाओं काे कई कारणाें से हाेता है। इन्हीं में से एक है डायबिटीज। डायबिटीज हाेने पर भी महिलाओं में अकसर मूड स्विंग जैसे लक्षण देखने काे मिलते हैं।

Hindi News / Health / Diabetes in women: जानें क्या है महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण

ट्रेंडिंग वीडियो