स्वास्थ्य

Strengthen Your Core With These Exercises: अपने कोर को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये एक्सरसाइज

Strengthen Your Core With These Exercises: इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपने शरीर को ऊपर उठाते हुए शरीर का भार पैरों के पंजों तथा हाथों पर ले आएं। फॉरआर्म प्लैंक होल्ड एक्सरसाइज करते समय आपकी कोहनी से हथेली तक का हिस्सा जमीन पर टिका होना चाहिए।

Feb 08, 2022 / 11:33 am

Tanya Paliwal

Best Core Strengthening Exercises In Hindi

अपने कोर को मजबूत बनाकर आप लंबे समय तक सक्रिय और फिट रह सकते हैं। पेट की भीतरी मांसपेशियों की मजबूती आपको चोट लगने की जोखिम से भी बचाती है। यदि आपका कोर मजबूत होगा तो योग, व्यायाम आदि करने के दौरान आप कठिन मुद्राओं को भी बिना चोट लगे लंबे समय तक कर पाएंगे। आज हम आपको कुछ ऐसी कोर्स स्ट्रैंथनिंग एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर ही करके अपने कोर को मजबूत बना बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ कोर स्ट्रैंथनिंग एक्सरसाइज के बारे में…

यह भी पढ़ें

पैरों की सूजन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय…

1. फॉरआर्म प्लैंक होल्ड एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपने शरीर को ऊपर उठाते हुए शरीर का भार पैरों के पंजों तथा हाथों पर ले आएं। फॉरआर्म प्लैंक होल्ड एक्सरसाइज करते समय आपकी कोहनी से हथेली तक का हिस्सा जमीन पर टिका होना चाहिए। आपकी पीठ, गर्दन, कमर और पैर सभी एक सीध में होने चाहिए। आपकी कोहनी कंधे की सीध में होनी चाहिए। अपनी बैली बटन को अंदर की तरफ खींच कर रखें। आपकी नजरें फर्श की तरफ होनी चाहिए। 30 सेकंड से 1 मिनट तक ऐसी स्थिति में बनी रहें और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लौट आएं।

https://youtu.be/20L8ClULNM0

2. प्लैंक जैक्स एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर हाई प्लैंक की स्थिति में आ जाएं। इस स्थिति में शरीर का सारा भार पैर के पंजों और हथेलियों पर होना चाहिए। सिर से लेकर पैरों तक आपका शरीर एक सीधी रेखा में होना चाहिए। साथ ही बैली बटन को पीठ की तरफ खींच कर रखें। अब अपने दोनों पैरों को एक साथ बाहर की तरफ चौड़ा कर कूदें और फिर दोबारा पास-पास लाकर पहले वाली अवस्था में आ जाएं। 30 सेकंड से 1 मिनट तक यही क्रिया दोहराते रहें। ध्यान रहे कि इसमें केवल आपके पैर ही अंदर-बाहर होने चाहिए और बाकी शरीर स्थिर रहना चाहिए।

https://youtu.be/Jo0LKx6c7XM
यह भी पढ़ें

काले अंगूर खाने से होने वाले जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ

3. स्पाइडर-मैन प्लैंक एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर हाई प्लैंक की स्थिति में आ जाएं। दोनों पैरों के मध्य दूरी आपके कूल्हे की चौड़ाई से थोड़ी अधिक होनी चाहिए। गर्दन से लेकर पैरों तक शरीर एक सीध में रहे। अब अपने दाहिने पैर को घुटने से मोड़ते हुए दाहिनी कोहनी की तरफ लाएं। और फिर वापस पीछे ले जाएं। अब यही क्रिया अपने बाएं पैर से भी दोहराएंगे। करीबन 1 मिनट तक दोनों पैरों से एक के बाद एक यह क्रिया दोहराते हुए इस एक्सरसाइज को करें।

Hindi News / Health / Strengthen Your Core With These Exercises: अपने कोर को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये एक्सरसाइज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.