स्वास्थ्य

अरहर की दाल के फायदे तो जानते हैं? नुकसान भी जान लीजिए, वरना हो सकती है परेशानी

दालें स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं और चावल रोटी के साथ खाई जाएं तो ये बहुत ही टेस्टी भी लगती हैं। भारत के अधिकांश हिस्सों में लोग अरहर की दाल को बहुत पसंद करते हैं, जिसे तुअर दाल भी कहा जाता है।

Jan 27, 2024 / 10:52 am

Manoj Kumar

1/5

दालें स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं और चावल रोटी के साथ खाई जाएं तो ये बहुत ही टेस्टी भी लगती हैं। भारत के अधिकांश हिस्सों में लोग अरहर की दाल को बहुत पसंद करते हैं, जिसे तुअर दाल भी कहा जाता है। भारत में अरहर की दाल का महत्वपूर्ण स्थान है और इसके बिना खाना अधूरा माना जाता है।

2/5

अरहर की दाल : कुछ साइड इफेक्ट
साउथ इंडिया का मेन मील सांभर भी अरहर की दाल से ही बनता है, और इंडिया में इस दाल को सबसे ज्यादा खाया जाता है। अरहर की दाल शरीर को कई तरह से फायदा करती है, लेकिन जैसा कि हर चीज के साथ होता है, इसके भी कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इसलिए, अगर आपको अरहर की दाल पसंद है, तो आपको इसके नुकसान भी जान लेने चाहिए।

3/5

हाथ पैरों के जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है
अरहर दाल कुछ विशेष परिस्थितियों और कुछ विशेष लोगों के लिए अधिक सेवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इसका सबसे बुरा प्रभाव यूरिक एसिड की अधिकता के रूप में होता है। बता दें कि अरहर दाल में अधिक प्रोटीन होता है, और इसके अधिक सेवन से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। इस प्रकार की स्थिति में हाथ पैरों के जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है। इसलिए, जिन लोगों का यूरिक एसिड बढ़ा हो, उन्हें अरहर दाल को कम मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

4/5

किडनी संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं
अरहर की दाल में ज्यादा पोटैशियम होता है। यह जानकर रखें कि अधिक पोटैशियम का सेवन करने से शरीर में किडनी संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। खासकर उन लोगों के लिए जिनकी किडनी में पथरी है, अरहर दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।

5/5

पाइल्स के मरीजों के लिए नुकसानदायक
पाइल्स के मरीजों को भी अरहर दाल नुकसान कर सकती है। यहां बताया जा रहा है कि अरहर दाल में ढेर सारा प्रोटीन होता है, जिसे पचाने के लिए पाचन तंत्र को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। अगर इसे अधिक मात्रा में सेवन किया जाए, तो कब्ज की समस्या हो सकती है, और पाइल्स के मरीजों को इससे खास तौर पर नुकसान हो सकता है।

Hindi News / Photo Gallery / Health / अरहर की दाल के फायदे तो जानते हैं? नुकसान भी जान लीजिए, वरना हो सकती है परेशानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.