10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

अरहर की दाल के फायदे तो जानते हैं? नुकसान भी जान लीजिए, वरना हो सकती है परेशानी

दालें स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं और चावल रोटी के साथ खाई जाएं तो ये बहुत ही टेस्टी भी लगती हैं। भारत के अधिकांश हिस्सों में लोग अरहर की दाल को बहुत पसंद करते हैं, जिसे तुअर दाल भी कहा जाता है।

3 min read
Google source verification
arhar-dal.jpg

दालें स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं और चावल रोटी के साथ खाई जाएं तो ये बहुत ही टेस्टी भी लगती हैं। भारत के अधिकांश हिस्सों में लोग अरहर की दाल को बहुत पसंद करते हैं, जिसे तुअर दाल भी कहा जाता है। भारत में अरहर की दाल का महत्वपूर्ण स्थान है और इसके बिना खाना अधूरा माना जाता है।

arhar-dal-benefits.jpg

अरहर की दाल : कुछ साइड इफेक्टसाउथ इंडिया का मेन मील सांभर भी अरहर की दाल से ही बनता है, और इंडिया में इस दाल को सबसे ज्यादा खाया जाता है। अरहर की दाल शरीर को कई तरह से फायदा करती है, लेकिन जैसा कि हर चीज के साथ होता है, इसके भी कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इसलिए, अगर आपको अरहर की दाल पसंद है, तो आपको इसके नुकसान भी जान लेने चाहिए।

eating-arhar-dal.jpg

हाथ पैरों के जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती हैअरहर दाल कुछ विशेष परिस्थितियों और कुछ विशेष लोगों के लिए अधिक सेवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इसका सबसे बुरा प्रभाव यूरिक एसिड की अधिकता के रूप में होता है। बता दें कि अरहर दाल में अधिक प्रोटीन होता है, और इसके अधिक सेवन से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। इस प्रकार की स्थिति में हाथ पैरों के जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है। इसलिए, जिन लोगों का यूरिक एसिड बढ़ा हो, उन्हें अरहर दाल को कम मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

arhar-dal-side-effects.jpg

किडनी संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैंअरहर की दाल में ज्यादा पोटैशियम होता है। यह जानकर रखें कि अधिक पोटैशियम का सेवन करने से शरीर में किडनी संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। खासकर उन लोगों के लिए जिनकी किडनी में पथरी है, अरहर दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।

side-effects-of-eating-arha.jpg

पाइल्स के मरीजों के लिए नुकसानदायक पाइल्स के मरीजों को भी अरहर दाल नुकसान कर सकती है। यहां बताया जा रहा है कि अरहर दाल में ढेर सारा प्रोटीन होता है, जिसे पचाने के लिए पाचन तंत्र को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। अगर इसे अधिक मात्रा में सेवन किया जाए, तो कब्ज की समस्या हो सकती है, और पाइल्स के मरीजों को इससे खास तौर पर नुकसान हो सकता है।