स्वास्थ्य

जानिए वजन बढ़ाने के लिए ये 3 आसान एक्सरसाइज

भाग दौर के इस ज़िंदगी में बहुत लोग से अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते हैं और कुछ लोगों के लिए आज कल वजन घटाना ही नहीं बल्कि वजन बढ़ाना भी लोगों की परेशानी बनी हुई है। अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं | वे इसके लिए वे डाइट पर कंट्रोल करते हैं और एक्सरसाइज का भी सहारा लेते हैं। लेकिन कई लोगों के लिए वजन बढ़ाना भी मुश्किल हो रखा है। लेकिन क्या आप जानते हैं वजन घटाने के साथ ही वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज का सहारा लिया जा सकता है।

Nov 14, 2021 / 10:05 am

MD IMRAN AHMAD

3-easy-exercises-to-gain-weight

नई दिल्ली कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या वजन बढ़ाने के लिए जिम में एक्सरसाइज किया जाना चाहिए या जिम करने से वजन बढ़ाया जा सकता है वजन बढ़ाने के लिए कौन-कौन से एक्सरसाइज करना फायदेमंद होते हैं क्या क्या खाना चाहिए जिसे वज़न बढ़े तो आइए जानते हैं कुछ एक्सरसाइज के टिप्स जिसे आप अपना वज़न बढ़ा सकते हैं |
क्या वजन बढ़ाने के लिए जिम जाना चाहिए

एक्सपर्ट के मुताबिक वजन घटाने और बढ़ाने दोनों के लिए जिम जाया जा सकता है। लेकिन अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इस सिचुएशन में आपको हैवी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। हैवी वेट उठाने से आपको बचना चाहिए। वजन बढ़ाने वालों को कभी भी हैवी वेट नहीं उठाना चाहिए। साथ ही किसी भी एक्सरसाइज को जिम ट्रेनर की सलाह पर ही करना चाहिए। जिम ट्रेनर या एक्सपर्ट की देखरेख में एक्सरसाइज करने और अच्छी डाइट लेने से वजन को आसानी से बढ़ाया जा सकता |
वजन बढ़ाने के लिए बेस्ट 3 एक्सरसाइज
वजन बढ़ाने के लिए डाइट में फाइबर, प्रोटीन और कैलोरीज का सही मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी होता है। वजन बढ़ाने के लिए कैलोरीज की अधिक मात्रा में जरूरत होती है। पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज न लेना वजन बढ़ाने में मुश्किल खड़ी कर सकता है। इसके अलावा वजन बढ़ाने के लिए वर्कआउट या एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने और हेल्दी डाइट से काफी हद तक वजन बढ़ाया जा सकता है।
1. स्क्वाट्स
स्क्वाट्स एक्सरसाइज को रोज करने से वजन को बढ़ाया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। यह पेट पीठ की मसल्स को भी स्ट्रॉन्ग बनाता है। इसे करने से पाचन तंत्र सही तरीके से कार्य करता है जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। फिट रहने के लिए स्क्वाट्स बेस्ट एक्सरसाइज है।
2. पुश-अप्स करें
वैसे तो अधिकतर लोग सीने का विकास करने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए पुश-अप्स का सहारा लेते हैं। लेकिन वजन बढ़ाने के लिए भी रोजाना पुश-अप्स किया जा सकता है। पुश-अप्श करने से कंधे की मसल्स मजबूत बनती हैं। इसे आप घर पर ही आसानी से घर सकते हैं।
3. लंज एक्सरसाइज करें
वजन बढ़ाने के लिए आप चाहें तो लंज एक्सरसाइज का भी सहारा ले सकते हैं। इसे रोजाना करने से वजन को बढ़ाया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और स्ट्रेंथ पॉवर बढ़ती है |अगर आप भी वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह और देखरेख में इन एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं।

Hindi News / Health / जानिए वजन बढ़ाने के लिए ये 3 आसान एक्सरसाइज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.