scriptHarda Blast पटाखा फैक्ट्री में बनते थे सुतली बम, 15 टन बारूद में आग से दहला हरदा | Harda Blast Harda shocked by fire in 15 tons of Sutli bomb gunpowder | Patrika News
हरदा

Harda Blast पटाखा फैक्ट्री में बनते थे सुतली बम, 15 टन बारूद में आग से दहला हरदा

एमपी के हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह जोरदार ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस अवैध फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आग भड़क गई। पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह से तबाह हो गई। हादसे में अभी तक 12 लोगों की मौत हुई है लेकिन यह आंकड़ा बहुत बढ़ सकता है। ब्लास्ट में 100 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें हरदा और आसपास के इलाकों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों को राजधानी भोपाल लाया गया जबकि कुछ घायलों को इंदौर भी ले जाया गया है।

हरदाFeb 06, 2024 / 06:13 pm

deepak deewan

blast_harda.png

अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट

एमपी के हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह जोरदार ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस अवैध फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आग भड़क गई। पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह से तबाह हो गई। हादसे में अभी तक 12 लोगों की मौत हुई है लेकिन यह आंकड़ा बहुत बढ़ सकता है। ब्लास्ट में 100 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें हरदा और आसपास के इलाकों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों को राजधानी भोपाल लाया गया जबकि कुछ घायलों को इंदौर भी ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें: Harda factory accident – रास्तों में बिखरी पड़ी हैं लाशें, कई फीट ऊपर तक उड़ गए लोग

हरदा में हुए भीषण ब्लास्ट और उसमें कई मौतों की घटना पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रेसीडेंट द्रोपदी मुर्मू ने भी दुख व्यक्त किया है। इधर राज्य सरकार हादसे में घायलों के इलाज की व्यवस्थाएं जुटाने में लगी है। सीएम मोहन यादव ने हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

जिस अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ, उसके बारे में नई जानकारी सामने आई है। इस फैक्ट्री को प्रशासन बंद कर चुका था पर इसके बाद भी अपने राजनैतिक संबंधों के बल पर कारखाने का मालिक यहां मजदूरों से काम करा रहा था। इस अवैध फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में विस्फोटक रखा हुआ था। यहां कई टन बारूद रखा था जिसके कारण आग लगने के बाद तेज धमाके हुए।

यह भी पढ़ें: Harda accident – ऐसा भयावह हादसा कि रो उठे विधायक…लोगों से की ये अपील, Video

हादसे में आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई जबकि आधा किमी के दायरे में कई मकान टूट गए। अनेक कच्चे मकान धराशायी हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि यहां 15 टन बारूद रखा हुआ था। मगरधा रोड स्थित बैरागढ़ गांव में चल रही इस पटाखा फैक्ट्री में सुतली बम बनाए जाते थे। फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर अन्य पटाखे भी बनते थे। यह बात भी सामने आई है कि यहां से देशभर में पटाखों की सप्लाई की जाती थी।

मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे के बाद कारखाने में एकाएक आग की लपटें दिखाई दीं और इसके साथ ही तेज धमाके होने लगे। ब्लास्ट से केवल हरदा शहर ही नहीं दहला बल्कि करीब 35 किमी के दायरे में इसके कारण लोगों को भूकंप जैसा महसूस हुआ। फैक्ट्री के अंदर रखे 15 टन बारूद में लगी आग से यहां ज्वालामुखी जैसा नजारा दिखाई दिया।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर कम से कम 100 मजदूर काम कर रहे थे। इन मजदूरों का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। यहां आग तो बुझा दी गई है लेकिन फायर ब्रिगेड, पुलिस या अधिकारी की टीम अभी भी अंदर जाने से डर रही है।

Hindi News/ Harda / Harda Blast पटाखा फैक्ट्री में बनते थे सुतली बम, 15 टन बारूद में आग से दहला हरदा

ट्रेंडिंग वीडियो