scriptसुबह 10 बजे की जगह शाम 4 बजे पहुचीं पैसेंजर ट्रेन | Failed train engine | Patrika News
हरदा

सुबह 10 बजे की जगह शाम 4 बजे पहुचीं पैसेंजर ट्रेन

पलासने-मसनगांव स्टेशन के बीच फेल हुआ ट्रेन का इंजन, दो घंटे परेशान हुए यात्री

हरदाSep 12, 2018 / 11:05 pm

sanjeev dubey

Failed train engine

सुबह 10 बजे की जगह शाम 4 बजे पहुचीं पैसेंजर ट्रेन

खिरकिया. पैसेंजर सवारी गाड़ी का इंजन बुधवार को फेल होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का का सामना करना पड़ा, वही कई एक्सप्रेस गाडिय़ों के पहिए थमे रहे, जिससे ट्रेन कई घंटे देरी से चली। टे्रन लेट चलने के कारण यात्रियों को कई तरह की परेशानी हुई। कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा तक स्थगित कर दी। वहीं कई लोग के काम टे्रन लेट होने के कारण रुक गए। जिससे रेल यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री पैसेंजर एक्सप्रेस के आने का इंतजार करते रहेे। सुबह 10 बजे पहुंचने वाली सवारी गाड़ी शाम करीब 4 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जिससे यात्रियों को करीब 6 घंटो तक इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार इटारसी से भुसावल की ओर जाने वाली अप 5118 8 पैसेंजर सवारी गाड़ी का पलासनेर एवं मसनगांव के बीच मे अचानक इंजन का पॉवर फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन आगे नहीं चल सकी। सुबह 11.26 बजे ट्रेन पलासनेर स्टेशन पर पहुंची। बाद में इंजन फेल होने से 5 मिनिट की दूरी पर स्थित मसनगांव दोपहर 1.३१ बजे पहुंची। पॉवर के फेल हो जाने के कारण पैसेंजर दो घंटे से अधिक समय लाइन पर खड़ी रही। पैसेंजर पहले ही अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से चल रही थी। अचानक पॉवर फेल होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। रेलवे स्टेशनों के बीच यात्री घंटों दूसरे पॉवर आने का इंतजार करते रहे।
आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें हुईं प्रभावित
पैसेंजर के पॉवर फेल होने के कारण कई एक्सप्रेस व सुपर गाडिय़ां का आवागमन प्रभावित हुआ, जिसमें पुष्पक एक्सप्रेस, लखनउ सुपर, भागलपूर लोकमान्य तिलक, हरिद्वार रत्नागिरी एक्सप्रेस, गंगानगर नांदेड़ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें हुर्इं। यह ट्रेन करीब 2-2 घंटे प्रभावित हुई, जिससे दूसरे स्टेशनों पर इन ट्रेनों को खड़ा करना पड़ा। दूसरा पॉवर आने के बाद पैसेंजर को रवाना किया गया, जिसके बाद इन ट्रेनों का आवागमन सुचारु हो सका।
इनका कहना
पैसेंजर सवारी गाड़ी का पॉवर फेल होने के कारण कुछटे्रेनें प्रभावित हुईं। दूसरा पॉवर बुलाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
एनके चौहान, स्टेशन अधीक्षक, खिरकिया

Hindi News/ Harda / सुबह 10 बजे की जगह शाम 4 बजे पहुचीं पैसेंजर ट्रेन

ट्रेंडिंग वीडियो