सुमेरपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनू गुप्ता उर्फ शिवकुमार और राम प्रकाश उर्फ प्रांशु गुप्ता पुत्रगण दिनेश कुमार गुप्ता, उमाकांत गुप्ता पुत्र राम सजीवन, रिजवान उर्फ गुड्डू पुत्र नाजिम खान निवासी चांदथोक कस्बा थाना सुमेरपुर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। जिनके ऊपर हमीरपुर जिला के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज है।
मुकदमों की लंबी सूची
अपराध जगत की कमाई से अपने मित्रों, परिवार के सदस्यों के नाम चल और अचल संपत्ति बनाई गई। राम प्रकाश उर्फ प्रांशु गुप्ता के खिलाफ सुमेरपुर थाना में दो मुकदमे दर्ज है। जबकि सोनू गुप्ता और शिवकुमार के खिलाफ सुमेरपुर जसपुर थाना में 18 मुकदमे दर्ज है। इसी प्रकार उमाकांत गुप्ता के ऊपर सुमेरपुर में तीन मुकदमे और रिजवान उर्फ गुड्डू के खिलाफ सुमेरपुर थाना में ही दो मुकदमे दर्ज है।
कुर्क की गई संपत्ति का विवरण
हमीरपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कस्बा सुमेरपुर में एक धर्म कांटा कुर्क किया गया। इसके साथ ही ईंट भट्ठा, तीन मकान, तीन भूखंड, पांच वाहन कुर्क किया गया है। जिसकी कुल कीमत 5 करोड़ 4 लाख 34 हजार 556 रुपए है।