26 अक्टूबर को आ रहे पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। हवा का रुख उत्तर दिशा से होगा, जिससे रात के तापमान में गिरावट आएगी।
यह रहा तापमान
अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में तेजी से बदलाव आता है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर आ जाता है और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, लेकिन इस बार मानसून विदाई के बाद भी बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है, जिससे मौसम में बदलाव नहीं आया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं करवाचौथ के दिन शाम को बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं पर बादलों का डेरा भी छा सकता है। मौसम विभाग ने आज इंदौर, जबलपुर समेत 18 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि शिवपुरा, उज्जैन में मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी।