ग्वालियर

15 अक्टूबर से बदलेगा हवाओं का रुख, ठंड देगी दस्तक, अगले 5 दिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

Weather Update gwalior: 15 अक्टूबर के बाद हवा के रुख में बदलाव आ सकता है। उत्तरी हवा चलने से कश्मीर से ठंडक आना शुरू हो जाएगी, जिससे रात का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच आएगा। गुलाबी ठंड की दस्तक होगी।

ग्वालियरOct 09, 2024 / 07:45 am

Sanjana Kumar

अगले 5 दिन तक गर्मी, 15 अक्टूबर से बदलेगा शहर का मौसम.

Weather Update Gwalior: मानसून विदा होने के बाद शहर का मौसम बदल गया है। दिन व रात में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है, लेकिन यह गर्मी एक हफ्ते और रहने वाली है। दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होगा, लेकिन 15 अक्टूबर के बाद हवा के रुख में बदलाव आ सकता है।
उत्तरी हवा चलने से कश्मीर से ठंडक आना शुरू हो जाएगी, जिससे रात का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच आएगा। गुलाबी ठंड की दस्तक होगी। दीपावली तक रात में ठंड की शुरुआत हो जाएगी। दिन में भी राहत मिलेगी।
दरअसल 2 अक्टूबर को मानसून विदा हो गया था। इसके विदा होने से बंगाल की खाडी़ से नमी आना बंद हो गई। आसमान साफ होने से दिन में तापमान 36 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है। इससे दिन में गर्मी की बढ़ गई है। तेज धूप की वजह से लोग बेहाल है। हालांकि हवा में नमी नहीं होने से उमस से राहत है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इस हवा की वजह से गर्मी है बरकरार

मानसून के विदा होने के बाद दक्षिण पूर्व हवा बंद हो गई। उत्तर पश्चिम हवा चल रही है। पश्चिमी हवा अपने साथ राजस्थान से गर्मी लेकर आ रही है। आसमान साफ होने से सूरज की किरणें भी सीधी पड़ रही हैं। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आने पर बर्फबारी होगी। जब तक कश्मीर में बर्फबारी नहीं होती है, तब तक तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक नहीं आएगा। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर आने पर ठंड की शुरुआत होगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Gwalior / 15 अक्टूबर से बदलेगा हवाओं का रुख, ठंड देगी दस्तक, अगले 5 दिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.