scriptहॉकी की इन शख्शियतों को मिलेगा कैप्टन रूपसिंह अवार्ड पुरस्कार | These hockey personalities will get Captain Roop Singh Award Award | Patrika News
ग्वालियर

हॉकी की इन शख्शियतों को मिलेगा कैप्टन रूपसिंह अवार्ड पुरस्कार

शहर के 21 खिलाडियों को मिलेगा हॉकी का यह एकमात्र सम्मान

ग्वालियरSep 06, 2022 / 10:01 pm

Harsh Dubey

player.jpg

ग्वालियर। कैप्टन रूपसिंह की स्मृति में प्रदान किया जाने वाला हॉकी का यह एकमात्र सम्मान शहर के 21 खिलाडियों को दिया जायेगा। प्रतिनिधि खेल संस्था उडान के सचिव रविंद्र सत्यार्थी के मुताबिक 8 सितम्बर को आयोजित होने जा रहे इस समारोह में अंतर्राष्ट्रीय युवा खिलाडी अरमान कुरैशी को प्राइड ऑफ़ ग्वालियर और कोमल राजू चव्हाण को लाइफ टाइम हॉकी पर्सन सम्मान से नवाजा जायेगा। आपको बता दें उड़ान द्वारा आयोजित ये 14 वा सम्मान समारोह है।

इन खिलाडियों को किया जायेगा सम्मानित
उडान संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र सिंह राईखेड़ा के नेतृत्व में हुई चयन समिति ने २१ खिलाडियों को पुरष्कृत करने के लिए नामित किया है, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी अरमान कुरैशी को प्राइड ऑफ़ ग्वालियर, कोमल राजू चव्हाण को लाइफ टाइम हॉकी पर्सन सम्मान, राजेंद्र शर्मा (सीबी क्लब) को श्रेष्ठ प्रशासक, देवकीनंदन(एनआइएस) और विक्रम रघुवंशी को श्रेष्ठ शिक्षक, दीपक सिंह, गोविंद बघेल, नवनीत स्वर्णकार, दीपक प्रजापति और दीपा शर्मा को वर्तमान प्लेइंग अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। वहीं नवोदित खिलाड़ी अवार्ड के लिए संस्कृति सैनी, साक्षी कुशवाहा, कंचन अतेन्द्र रावत, अंकित प्रजापति, कु.निशा खान और नंदिनी खरे, को नामित किया गया है। और हाकी संवर्धन अवार्ड से संजय तोमर, सी.के.जैन और राजेश राठौर को सम्मानित किया जायेगा। वहीं खेल दिवस पर आयोजित किये गए मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाडी के रूप में उभरे रोहित प्रजापति को भी सम्मानित किया जाना है।

यह भी पढ़ें- हॉकी के खिलाडियों के लिए मिलेगा ये आकर्षक उपहार, 8 सितम्बर तक कर सकते हैं अप्लाई

8 सितम्बर को होगा हॉकी मैच
आपको बता दें कैप्टन रूपसिंह के जन्मदिवस 8 सितम्बर को जोश इको एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब एवं मध्य रेल खेल समिति द्वारा हॉकी मैच का आयोजन किया जायेगा। मैच गुरुवार शाम साढ़े 4 बजे स्टेशन हॉकी स्टेडियम पर आयोजित किया जाना है। जोश इको एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सेथगर के अनुसार युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरमान कुरेशी व पूर्व वरिष्ठ हाकी खिलाड़ी राजेंद्र शर्मा (मास्टर साहब), चंद्रप्रकाश चतुर्वेदी, खेल प्रशासक रविंद्र सत्यार्थी, भागीरथ शर्मा, खेल पत्रकार राहुल गंगवाल, राजदील शिवहरे व विशाल भदौरिया और पूर्व अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ खिलाड़ी रमेश कांटे एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हसरत कुरैशी को कार्यक्रम में पुरष्कृत किया जायेगा। उडान संस्था के सचिव रविंद्र सत्यार्थी के ने बताया,इसके लिए कई खिलाडी आवेदन भी कर चुके हैं।

Hindi News / Gwalior / हॉकी की इन शख्शियतों को मिलेगा कैप्टन रूपसिंह अवार्ड पुरस्कार

ट्रेंडिंग वीडियो