ग्वालियर

400 कमरे वाले पैलेस में रहते हैं ये महाराज, विश्व की टॉप-50 ब्यूटीफुल वुमंस में शामिल इनकी वाइफ

देश
की सबसे बड़ी प्रिंसली स्टेट
ग्वालियर के महाराज ज्योतिरादित्य
सिंधिया का राजसी वैभव अभी
भी कायम हैं। ज्योतिरादित्य
सिंधिया का 1 जनवरी
को जन्मदिन था और इस मौके पर
हम आपको उनसे जुड़े कुछ खास
पहलुओं को बता रहे हंै।

ग्वालियरJan 03, 2017 / 03:44 pm

rishi jaiswal

jai vilas palace

ग्वालियर। देश की सबसे बड़ी प्रिंसली स्टेट ग्वालियर के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजसी वैभव अभी भी कायम हैं। स्वतंत्रता के पहले अंग्रेज इस राजवंश के महाराज को 21बंदूकों से सैल्यूट करते थे। हालांकि अब यह प्रोटोकॉल नहीं है, लेकिन सिंधिया का महल जयविलास पैलेस कई मायनों में अनोखा है और 400 कमरे वाले इस पैलेस मे दुनिया की नायाब वस्तुएं हैं और साथ में दीवारों में सोने की पॉलिश है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया का 1 जनवरी को जन्मदिन था और इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ खास पहलुओं को सामने ला रहा है।

दरअसल इनका महल (जयविलास पैलेस) 1874 में बनाया गया था। 400 कमरे वाला यह महल पूरी तरह व्हाइट है और इसे 12 लाख वर्गं फीट में बना है। इसके अलावा उस समय इसकी कीमत 1 करोड़ रुपए थी। वर्तमान में इसकी कीमत 10 हजार करोड़ रुपए आंकी जाती है। इस पैलेस में 400 कमरे हैं, जिनमें से 40 कमरों में अब म्यूजियम है।
ऐसा है पैलेस का दरबार हॉल

1. इस पैलेस का महत्वपूर्ण है दरबार हॉल है। 100 फीट लंबे 50 फीट चौड़े और 41 फीट ऊंचे हाल में दुनिया के सबसे बड़े झाड़फानूस लगे हैं।
यह भी पढें- अमेरिका में सिंधिया राजवंश के ये प्रिंस सीख रहे राजनीति करने के गुर

2. इसी हॉल की दीवार और छत पर लगा है पूरे 450 किलो सोना। जयविलास पैलेस में रायल दरबार की छत से 140 सालों से 3500 किलो के दो झूमर टंगा है।
3. दुनिया के सबसे बड़े झूमरों में शुमार इन्हें बेल्जियम के कारीगरों ने बनाया था।

4. इन झूमरों को छत पर टांगने से पहले इंजीनियरों ने छत पर 10 हाथी चढ़ाकर देखे थे कि छत वजन सह पाती है या नहीं।
5. यह हाथी 7 दिनों तक छत की परख करते रहे थे, तब जाकर यह झूमर लगे। पैलेस के डाइनिंग हॉल में चांदी की ट्रेन है जो खाना परोसने के काम आती थी।

यह भी पढें- ऐसी थी सिंधिया स्टेट की करेंसी,जानिये किसने छापा था 10 हजार का नोट
प्रिंस एडवर्ड के स्वागत में बनवाया जयविलास

1. सिंधिया राजवंश के शासक जयाजीराव 8 साल की उम्र में वे ग्वालियर के महाराज बने थे। युवा होने पर जब इंग्लैंड के शासक एडवर्ड का भारत आना हुआ तो जयाजी महाराज ने उन्हें ग्वालियर आमंत्रित किया।
2. इस अवसर पर उनके स्वागत के लिए ही उन्होंने जयविलास पैलेस के निर्माण की योजना बनाई। उन्होंने एक फ्रांसीसी आर्किटेक्ट मिशेल फिलोस को नियुक्त किया और उसने 1874 में विशालकाय जयविलास पैलेस का निर्माण किया।
मोस्ट ब्यूटीफुल वुमंस में से है वाइफ

देश की सबसे बड़ी प्रिंसली स्टेट में से एक सिंधिया राजघराने से ताल्लुक रखने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया इंडियन पॉलिटिक्स में भी बड़े कद रखते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं वे बातें, जो शायद ही जानते होंगे आप। वहीं दुनिया की मोस्ट ब्यूटीफुल वुमंस में शामिल हैं इनकी वाइफ
यह भी पढें- ग्वालियर के महाराज रैम्प पर, महारानी टॉप 50 सुंदर महिलाओं में

1. ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म 1 जनवरी को मुम्बई के समुद्रमहल में हुआ था। ज्योतिरादित्य की बहन चित्रांगदा है, जो उनसे तीन साल बड़ी हैं।
2. 19 की उम्र में वे पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। उन्होंने हावज़्डज़् यूनिवसिज़्टी से ग्रैजुएशन की डिग्री ली।

3. दिसंबर 1991 में स् में पढ़ाई के दौरान पेरेंट्स के पास वक्त बिताने वे मुंबई आए थे।
दुनिया की मोस्ट ब्यूटीफुल वुमंस में शामिल

1. ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी बडौदा के गायकवाड़ घराने की राजकुमारी प्रियदर्शनी राजे से 12 दिसंबर 1994 को हुई।

2. प्रियदर्शनी राजे के पिता कुंवर संग्राम सिंह के तीसरे बेटे थे, जबकि उनकी मां नेपाल राजघराने से ताल्लुक रखती हैं।
3.ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रियदर्शनी राजे भी बेहद खास है और उन्हें विश्व की टॉप-50 ब्यूटीफुल वुमंस में शामिल किया गया है।

Hindi News / Gwalior / 400 कमरे वाले पैलेस में रहते हैं ये महाराज, विश्व की टॉप-50 ब्यूटीफुल वुमंस में शामिल इनकी वाइफ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.