scriptReal Estate : हर साल प्रॉपर्टी के कारोबार में हजार करोड़ की बढ़ोतरी, इस साल भी बंपर रजिस्ट्री | Real Estate businessmen enjoy every year increase of thousand crores in festive season bumper registries in this year 2023 | Patrika News
ग्वालियर

Real Estate : हर साल प्रॉपर्टी के कारोबार में हजार करोड़ की बढ़ोतरी, इस साल भी बंपर रजिस्ट्री

Real Estate: दीपावली पर रियल एस्टेट के कारोबार में उछाल देखने को मिला है। दस दिन के 240 करोड़ रुपए की 2895 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई हैं…

ग्वालियरNov 26, 2023 / 11:17 am

Sanjana Kumar

boom_in_property_market.jpg

दीपावली पर रियल एस्टेट के कारोबार में उछाल देखने को मिला है। दस दिन के 240 करोड़ रुपए की 2895 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई हैं। यही वजह है कि आठ महीने में 44 हजार 386 पंजीयन हुए, जबकि वित्त वर्ष समाप्ति को अभी चार माह बाकी हैं। ऐसे में संभव है कि 2022 के वित्त वर्ष का रिकॉर्ड टूट जाए। नवरात्र के दौरान संपत्तियों की बिक्री हुई, लेकिन 9 अक्टूबर से आचार संहिता लग गई। प्रतिबंध के चलते लोग 50 हजार से अधिक की राशि लेकर नहीं चल पा रहे थे। खेती की जमीन विक्रय से मिले 50 लाख रुपए को पुलिस ने जब्त कर लिया था। इन संभावना को देखते हुए लोग नकदी लेकर नहीं चले। बैंक फाइनेंस से बड़ी संख्या में रजिस्ट्री हुई। 1 से 17 नवंबर के बीच 1962 पंजीयन हुए, जबकि 20 से 22 नवंबर के बीच 933 पंजीयन हुए। इसमें 1 नवबंर से 22 नवंबर के बीच एक सप्ताह दीपावली की छुट्टी भी रही। इसके अलावा शनिवार और रविवार को कार्यालय बंद रहा।

पांच साल की स्थिति देखी जाए तो हर साल कारोबार में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हर साल कारोबार में हजार करोड़ से अधिक की वृद्धि हो रही है। शहर सहित जिले में पिछले तीन साल में प्रॉपर्टी कारोबार में तेजी आई है। 2020 में 50 हजार 610 दस्तावेज पंजीबद्ध हुए थे। 2022 में इसकी संख्या 62 हजार 810 पर पहुंच गई। 2022 में पांच हजार करोड़ की संपत्ति का विक्रय हुआ था। नए सिटी सेंटर, पुरानी छावनी, बड़ागांव क्षेत्र में बड़ी संख्या में संपत्तियों का विक्रय हुआ। 2023 के वित्त वर्ष में 44 हजार 386 पंजीयन हो गए। वित्त के फरवरी व मार्च में संपत्तियों की बिक्री में सबसे ज्यादा तेजी रहती है, क्योंकि एक अप्रैल से नई कलेक्टर गाइडलाइन होती है।

जिले में पिछले पांच साल के राजस्व की स्थिति

 

वित्त वर्षदस्तावेजराजस्व
201838415352.46
201940702366.39
202050610406.39
202160981532.97
202265862592.83
202344386380.0

(राजस्व की राशि करोड़ में है।)

इनका कहना है

* पंजीयन में हर साल बढ़ोतरी हो रही है। अक्टूबर तक का जो टारगेट था, उसे हासिल कर लिया है। चुनाव प्रतिबंध खत्म होने की वजह से दो दिन में पंजीयन बढ़े हैं।

Hindi News/ Gwalior / Real Estate : हर साल प्रॉपर्टी के कारोबार में हजार करोड़ की बढ़ोतरी, इस साल भी बंपर रजिस्ट्री

ट्रेंडिंग वीडियो