scriptनव दुर्गा में चमका रियल एस्टेट कारोबार, 1600 करोड़ की संपत्ति, 2600 वाहन बिके | Real estate business shines in Nava Durga, property worth Rs 1600 cror | Patrika News
ग्वालियर

नव दुर्गा में चमका रियल एस्टेट कारोबार, 1600 करोड़ की संपत्ति, 2600 वाहन बिके

नव दुर्गा में पंजीयन विभाग में रही भीड़, अप दीपावली पर चमकेगा कारोबार

ग्वालियरOct 24, 2023 / 11:28 am

Balbir Rawat

नव दुर्गा में चमका रियल एस्टेट कारोबार, 1600 करोड़ की संपत्ति, 2600 वाहन बिके

नव दुर्गा में चमका रियल एस्टेट कारोबार, 1600 करोड़ की संपत्ति, 2600 वाहन बिके

दुर्गोत्सव में रियल एस्टेट व ऑमोबाइल कारोबा खूब चमका है। आठ दिन में 1600 करोड़ रुपए की संपत्तियों की बिक्री हुई है और पंजीयन विभाग को 16 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है। हालांकि रियल एस्टेट के कारोबार में आचार संहिता का असर भी दिखा, क्योंकि नकदी लेकर नहीं चल पा रहे है। फिर भी पिछले साल से ज्यादा संपत्यिों के पंजीयन हुए हैं। जबकि 2600 वाहनों बिक्री हुई है, जिसमें 602 कार, 1871 दो पहिया, 139 वाहन नॉन ट्रांसपोर्ट वाहन बिके हैं। दीपवाली का त्यौहार आ रहा है। खरीद के शुभ मुहुर्त है, जिसके चलते दोनों की रियल एस्टेट व ऑटमोबाइल सेक्टर में करोड़ों के कारोबार के आसार हैं।
15 अक्टूबर से नव दुर्गा की शुरुवात हुई थी, लेकिन पहले दिन रविवार की छुट्टी होने से कार्यालय बंद रहा। दूसरे दिन कार्यालय खुला तो उत्साह नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे संपत्ति बिक्री ने रफ्तार पकड़ी और आठ दिन में 1610 संपत्तियों का पंजीयन हो गया। करीब 1600 करोड़ का कारोबर हुआ है। पिछले साल की तुलना में इस साल150 करोड़ रुपए अधिक कारोबार हुआ है। नव दुर्गा के आखिर दिन की संपत्ति की विक्रय का आंकड़ा आना शेष है। कारोबार में और बढ़ोतरी की संभावना है।
इन क्षेत्रों में ज्यादा बिक्री
– संपत्ति की बिक्री सिटी सेंटर, पुरानी छावनी, बड़ा गांव, हाइवे, शिवपुरी लिंक रोड सहित अन्य जगहों पर हुई है। बैंक फाइनेंस की वजह से राजस्व अधिक मिले हैं। कलेक्टर गाइड लाइन से अधिक कीमत पर संपत्तियों का पंजीयन हुआ है।
– बैंक फाइनेंस की वजह से संपत्ति की खरीद व बिक्री बढ़ी है।
ऑटोमोबाइल के लिए शुभ रहा
– ऑटोमोबाइल सेक्टर के भी नव दुर्गा शुभ रही है। इस दौरान हर तरह के वाहन की बिक्री हुई है। 602 कार बिक चुकी हैं। दो पहिया भी बंपर बिके हैं। परिवहन यान भी 404 रजिस्टर्ड हुए हैं।
– वाहन डीलरों के पास खरीददारों की भीड़ रही। दशहरे के दिन की ओर खरीद होना है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारोबार में और बढ़ोतरी की संभावना है।
– नव दुर्गा को लेकर लोगों ने पहले ही बुकिंग करा थी, जिसके चलते लोगों को मन पसंद मॉडल मिल गए। इस वजह से बंपर बिक्री हुई है।
– दीपावली तक इस सेक्टर में खरीद जारी रहेगी।
वर्ष दस्तावेज कारोबार
2022 1396 1450
2023 1610 1600

Hindi News/ Gwalior / नव दुर्गा में चमका रियल एस्टेट कारोबार, 1600 करोड़ की संपत्ति, 2600 वाहन बिके

ट्रेंडिंग वीडियो