17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

13 जुलाई को ग्वालियर आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, थ्री लेयर में होगी सुरक्षा, 1500 जवान होंगे तैनात

Presidency of Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर आएंगी। विमानतल पर उनकी सुरक्षा का जिम्मा वायुसेना संभालेगी....

less than 1 minute read
Google source verification
capture_1.png

President Draupadi Murmu

ग्वालियर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 13 जुलाई को ग्वालियर आ रही हैं। राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक शहर में रहेंगी। ग्वालियर आने के बाद सबसे पहले जयविलास पैलेस के म्यूजियम को देखने जाएंगी। उसके बाद ट्रिपल आइटीएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन, पुलिस व एयरफोर्स के साथ बैठक हुई। एयरपोर्ट पर उनका हवाई जहाज कहां पार्क होगा। उनका एयरपोर्ट से जय विलास पैलेस व ट्रिपल आइटीएम के मार्ग पर चर्चा की गई। महाराजपुरा से गांधी रोड होते हुए जयविलास पैलेस पहुंचेगी। राष्ट्रपति के मार्ग का अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही ट्रैफिक प्लान भी बनाया जा रहा है।

इस तरह रहेगी सुरक्षा

राष्ट्रपति मुर्मू वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर आएंगी। विमानतल पर उनकी सुरक्षा का जिम्मा वायुसेना संभालेगी। हवाइ अड्डे के चारों तरफ पुलिस की निगरानी रहेगी। राष्ट्रपति के विजिट के दौरान पुलिस की तीन गाड़ियां हवाई अड्डे के बाहर पेट्रोलिंग करेंगी। विमानतल के आसपास रहने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। यहां पिछले दिनों में कितने लोग बाहर से आएं हैं उनका ब्यौरा लिया जा रहा है। राष्ट्रपति जयविलास पैलेस सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। उनके रूट सुरक्षा में करीब 800 जवान रहेंगे। जय विलास पैलेस में भी इनर, आउटर सहित तीन लेयर में राष्ट्रपति की सुरक्षा रहेगी।

थ्री लेयर सुरक्षा में रहेंगी राष्ट्रपति, 1500 जवान होंगे तैनात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 जुलाई को ग्वालियर आ रही हैं। राष्ट्रपति शहर में कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनकी सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति थ्री लेयर सिक्योरिटी में रहेंगी। उनकी सुरक्षा में 150 से ज्यादा राजपत्रित अधिकारी और करीब डेढ़ हजार जवान रहेंगे। सोमवार को प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने उन जगहों का जायजा लिया जहां राष्ट्रपति जाएंगी।