ग्वालियर

Weather News: मौसम विभाग का बड़ा Alert ! कल से 7 दिन तक होगी तेज बारिश

– ओलावृष्टि-आंधी का अलर्ट, जानें IMD पूर्वानुमान

ग्वालियरMay 04, 2023 / 06:06 pm

Astha Awasthi

Weather forecast

ग्वालियर। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते अब दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। सुबह से ठंडी हवाओं के साथ बादल बने रहे, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद अच्छी धूप रही। जिससे तापमान बढ़ता रहा। दोपहर दो बजे के बाद फिर से बादलों के आने से ठंडी हवाएं चलती रही। इससे दिन का तापमान .1 और रात का 1.4 डिग्री तक बढ़ गया। मौसम विभाग का कहना कि राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ था। है। पहले जो हरियाणा के पास था। अब दूर होने के कारण बारिश की संभावना कम बन रही है। दिन और रात का तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं धूप छाव बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 32.9 और न्यूनतम 20.7 डिग्री दर्ज किया गया।

हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम

प्रदेश के इंदौर शहर में भी मई की शुरुआत से लगातार तीसरे दिन भी रुक-रुककर शहर के कई हिस्सों मे बारिश हुई। दोपहर 2 बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। अचानक हुई बारिश से लोग तरबतर हो गए। अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम रही। दिन में हवा की गति भी तेज रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इन दिनों पश्चिम विक्षोभ पाकिस्तान पर सक्रिय है, इसी के चलते पश्चिम राजस्थान से नमी मिल रही है। गुरुवार को भी तापमान में गिरावट आने और बारिश के आसार हैं।

बारिश की चेतावनी जारी

जिन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उसमें भोपाल में सामान्य से 108 मिली मीटर अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा छिंदवाड़ा, सतना, उज्जैन, पचमढ़ी, इंदौर, धार, सागर, जबलपुर, मंडला में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। सीहोर में 1364% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं बुरहानपुर, अनूपपुर, बालाघाट, मंडला, शहडोल और अशोकनगर में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मानसून पर पड़ सकता है असर

मौसम विशेषज्ञ की मानें तो जलवायु परिवर्तन से मौसम बदला है। बारिश सामान्य से अधिक हुई है। सर्दी का असर ज्यादा नहीं रहा। गर्मी के सीजन मार्च, अप्रेल में लगातार मौसम बदलता रहा। मई में भी पारा कम है। जलवायु परिवर्तन पर कई अध्ययनों ने भारत में मौसम के पैटर्न में बदलाव की सूचना दी है। हालांकि पुष्टि तब हो सकती है, जब यह प्रवृत्ति 30 वर्षों तक जारी रहे। मई में तापमान सामान्य से कम रहा तो इसका असर मानसून पर पड़ सकता है।

ऐसे बढ़ा दिन का तापमान

– सुबह- 5.30- 23.4

– सुबह- 8.30- 24.0

– सुबह-11.30- 30.0

– दोपहर-2.30- 31.0

– शाम – 5.30-30.6

Hindi News / Gwalior / Weather News: मौसम विभाग का बड़ा Alert ! कल से 7 दिन तक होगी तेज बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.