ग्वालियर

राइफल साफ कर रहा था बेटा, कुछ देर बाद कमरे से आई गोली की आवाज, फिर…

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बड़ा मामला सामने आया है। जहां राइफल साफ करते वक्त एक युवक से गोली चल गई। जिसमें युवक की मौत हो गई।

ग्वालियरOct 05, 2024 / 07:22 pm

Himanshu Singh

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बड़ी घटना सामने आई है। जहां राइफल साफ करते वक्त पुलिसकर्मी के बेटे की मौत हो गई है। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में पहुंचे और देखा की बेटा खून से लथपथ फर्श पर पड़ा हुआ था। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
यह घटना शनिवार की सुबह भगवान कॉलोनी थाटीपुर की बताई जा रही है। पुलिस विभाग में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर रामवीर सिंह तोमर पदस्थ है। उनका बड़ा बेटा कुलदीप प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह शनिवार सुबह पिता के नाम लाइसेंसी 315 बोर की राइफल की सफाई कर रहा था। तभी करीब 11.30 बजे कुलदीप के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजन कमरे की तरफ भागे। परिजन पहुंचे तो देखा कि कुलदीप कमरे में जमीन पर पड़ा था।

अस्पताल में कराया गया भर्ती


युवक की लाश कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी। उसे तुरंत ही जेएएच ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को भी तुरंत सूचना दे दी गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और उसका पोस्टमार्टम कराया। कमरे की तलाशी में पुलिस को कुछ नहीं मिला।

संबंधित विषय:

Hindi News / Gwalior / राइफल साफ कर रहा था बेटा, कुछ देर बाद कमरे से आई गोली की आवाज, फिर…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.