यह भी पढ़ें
Patrika Election Survey 2018 : भाजपा सरकार के कामकाज पर जनता ने सुना दिया बड़ा फैसला
लोगों ने रखी अपनी बात
आपके द्वारा चुना गया जनप्रतिनिधि या विधायक आपकी उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाया है। सरकार कसौटी पर कितनी खरी है? किस दल की सत्ता आपका दिल जीतने में कामयाब रही है। सहित अन्य कई सवालों को लेकर पत्रिका ने जब ग्वालियर की जनता से चुनाव से पहले उनके मन की बात जानी। पत्रिका द्वारा किए गए सर्वे में ये बात सामने आयी है कि जिले की जनता जनप्रतिनिधियों के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। वहीं कुछ जनप्रतिनिधियों को तो इनके विधानसभा क्षेत्र की जनता अब दोबारा मौका ही नहीं देना चाहती है। जनप्रतिनिधियों और सरकार से नाराजगी की प्रमुख वजह अराजक व्यवस्थाएं और अनियोजित विकास है। जनता ने खुलकर कहा कि अधिकांश विधायक अपनी विधानसभा में काम ही करना नहीं चाहते है। जिसको लेकर लोगों में सरकार के प्रति असंतोष भी देखा जा रहा है।
सर्वे में क्या..?
जनप्रतिनिधियों और सरकार के कामकाज पर पत्रिका द्वारा किए गए सर्वे में लोगों से सोलह सवाल पूछे गए। जिस पर अधिकांश लोगों ने इस पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। वहीं प्रत्येक वर्ग से जुड़े नागरिकों ने कहा कि देश के प्रमुख शहरों में गिना जाने वाला ग्वालियर शहर में विकास कार्य की गति धीमी हुई है। ५० फीसदी लोगों का मानना है कि शहर की अधासंरचना और औद्योगिक विकास के लिए जनप्रतिनिधियों ने कुछ खास नहीं किया। इस मामले में अधिक लोगों ने मध्य प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी दिखायी है।
विधानसभा -ग्वालियर
विधायक- जयभान सिंह पवैया (भाजपा)
प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी- प्रद्युम्न सिंह तोमर सर्वे रिपोर्ट
ग्वालियर की इस सीट से भाजपा के जयभान सिंह पवैया ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर को हराया था। पत्रिका के सर्वे में ६० प्रतिशत क्षेत्र की जनता इस बार बदलाव के मुड में दिख रही है। वह सरकार के कामकाज से खुश नहीं है।साथ ही इस बार वह कांग्रेस सहित अन्य किसी पार्टी को मौका देना चाहती है।
विधानसभा -ग्वालियर ग्रामीण
विधायक- भारत सिंह कुशवाह (भाजपा)
प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी-रामसेवक गुर्जर (कांग्रसे) सर्वे रिपोर्ट
इस सीट से भाजपा के भारत सिंह कुशवाह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामसेवक गुर्जर को १२ हजार मतो से हराया था। पत्रिका के सर्वे में ६५ प्रतिशत क्षेत्र की जनता इस बार बदलाव की मांग की है। वह सरकार के कामकाज से खुश नहीं है। साथ ही इस क्षेत्र में कुशवाह समाज के अधिक वोट है फिर भी वह कुशवाह और प्रदेश सरकार के कामकाज से खुश नहीं है।
विधायक- भारत सिंह कुशवाह (भाजपा)
प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी-रामसेवक गुर्जर (कांग्रसे) सर्वे रिपोर्ट
इस सीट से भाजपा के भारत सिंह कुशवाह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामसेवक गुर्जर को १२ हजार मतो से हराया था। पत्रिका के सर्वे में ६५ प्रतिशत क्षेत्र की जनता इस बार बदलाव की मांग की है। वह सरकार के कामकाज से खुश नहीं है। साथ ही इस क्षेत्र में कुशवाह समाज के अधिक वोट है फिर भी वह कुशवाह और प्रदेश सरकार के कामकाज से खुश नहीं है।
विधानसभा -ग्वालियर दक्षिण
विधायक- नारायण सिंह कुशवाह (भाजपा)
प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी- रमेश अग्रवाल (कांग्रेस) सर्वे रिपोर्ट
इस सीट से भाजपा के नारायण सिंह कुशवाह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल को हराया था। पत्रिका के सर्वे में ६४ प्रतिशत क्षेत्र की जनता ने इस बार बदलाव की मांग करते हुए किसी और को मौका देने की बात कही है।
विधानसभा -ग्वालियर पूर्व
विधायक- माया सिंह (भाजपा)
प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी- मुन्नालाल गोयल (कांग्रेस) सर्वे रिपोर्ट
इस सीट से भाजपा की माया ङ्क्षसह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल को हराया था। पत्रिका के सर्वे में ६९ प्रतिशत क्षेत्र की जनता ने इस बार बदलाव की मांग करते हुए किसी और को मौका देने की बात कही है। वह इस क्षेत्र से कांग्रेस के कद्दवार नेेता मुन्नलाल गोयल को हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले भी उन्हें भाजपा के अनुप मिश्रा ने हराया था। यह उनकी लगातार दूसरी हार थी।