scriptएमपी में बारिश का कहर, 8 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी | monsoon heavy rain wreaks havoc in mp due to cyclone flood alert in many districts today | Patrika News
ग्वालियर

एमपी में बारिश का कहर, 8 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी

Monsoon: मानसून की भारी बारिश जाते-जाते मध्य प्रदेश में कहर बरपा रही है। पिछले दो दिन से जारी बारिश का सिलसिला अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा। अब मौसम विभाग ने आज दर्जन भर से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और 8 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। जानें आज कहां तांडव मचा रही मानसूनी बारिश…क्या है आपके शहर के मौसम का हाल…

ग्वालियरSep 29, 2024 / 03:25 pm

Sanjana Kumar

monsson rain wreaks havoc in mp

मध्य प्रदेश में आज कहीं भारी बारिश से बाढ़ तो कहीं तेज बारिश का अलर्ट.

Monsoon in MP: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है। मानसून जैसे-जैसे विदा हो रहा मौसम में ठंडक भी घुलती जा रही है। शनिवार को प्रदेश भर के 12 से भी ज्यादा जिलों में बादल जमकर बरसे। वहीं राजधानी भोपाल में भी दोपहर बाद बादलों का उमड़कर आए और पूरे शहर को भिगो दिया। वहीं ग्वालियर में रिमझिम बारिश हुई। अब मौसम विभाग ने 29 सितंबर को भी प्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 8 जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी है।

क्यों हो रही बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक देशभर में अलग-अलग जगहों पर बने वेदर सिस्टम के असर से अरब सागर से मध्य प्रदेश को लगातार नमी मिल रही है। चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इस कारण बारिश का सिलसिला बना हुआ है। IMD भोपाल के वैज्ञानिकों ने आज रविवार 29 सितंबर को भी बारिश संभावना जताई है। वहीं, सोमवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

यहां बाढ़ का अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार 29 सितंबर को भी कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा जताया है। अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, मंदसौर, इंदौर, धार, उज्जैन, रतलाम जिलों में हल्की बाढ़ आ सकती है।

आज यहां होगी भारी बारिश


वहीं राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, रीवा, मऊगंज, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, पन्ना और मैहर जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

बारिश की चेतावनी


इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, देवास, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुर कला, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, और पांढुर्णा जिलों में भी बारिश के आसार हैं।

फुहारों से मौसम हुआ सुहाना, आज भी बारिश के आसार

ग्वालियर. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बने चक्रवातीय घेरे से शहर में दिनभर बादल छाए रहे और रात में रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम में ठंडक आने से उमस से राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार 29 सितंबर को भी हल्की बारिश की संभावना है। 30 सितंबर को आसमान साफ हो जाएगा। धूप निकलने से दिन में गर्मी बढ़ेगी, लेकिन रात में ठंडक की शुरुआत होगी, क्योंकि हवा के रुख में बदलाव आएगा।
mp weather alert

पश्चिम की ओर शिफ्ट हुआ चक्रवातीय घेरा

उत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर बना चक्रवातीय घेरा पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट हो गया। ट्रफ लाइन की वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही थी, जिससे दिन में बादल छाए, लेकिन देर शाम को मौसम में बदलाव आ गया। हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया, जो रात तक जारी रहा। शाम साढ़े पांच बजे के बाद अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।

30 को खत्म हो जाएगा सीजन, लेकिन अक्टूबर में विदा होगा मानसून

  • 30 सितंबर को मानसून सीजन खत्म हो जाएगा। इस बार 1191 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई है।
  • लेकिन मानसून की विदाई एक सप्ताह बाद हो सकती है। नवरात्रि में हल्की बारिश की संभावना रहेगी।
  • बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बन रहे हैं, इनकी वजह से हवा में नमी आएगी।
  • मानसून विदाई का समय आने पर रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।

Hindi News / Gwalior / एमपी में बारिश का कहर, 8 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी

ट्रेंडिंग वीडियो