bell-icon-header
ग्वालियर

Monsoon 2024: 25 मई से नौतपा, इस दिन से शुरू होगी प्री मानसून की झमाझम बारिश

– गर्मी सीजन के 72 दिन बीते, 12 दिन ही गर्मी का सामना
– 60 दिन राहत के बीते, अब तपेगा नौ तपा
– गर्मी के सीजन में 20 दिन और
– एमपी में इस बार गर्मी के दिन रहे कम,
– मानसून सीजन की देश भर में एंट्री जल्द
– जानें कब से राहत देंगे Pre Monsoon Showers

ग्वालियरMay 12, 2024 / 04:02 pm

Sanjana Kumar

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार को शहर में हल्के बादल छाए और दिन में आंधी जैसा मौसम रहा। हवा में नमी आने से दिन में पारा 1.7 लुढ़कर 38.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे दिन में गर्मी से राहत रही। जबकि शुक्रवार को 40.5 डिग्री दर्ज किया गया था, इससे गर्मी की चुभन बढ़ी थी, लेकिन शानिवार को काफी राहत रही। न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

गर्मी के सीजन में 20 दिन और

गर्मी के सीजन के 72 दिन बीत गए हैं। इन 72 दिनों में 12 दिन ही तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। 12 दिन ही गर्मी का सामना किया है, 60 दिन राहत के बीते हैं। अब गर्मी के सीजन के 20 दिन बचे हैं। इनमें नौ तपा में तपने के आसार हैं, कयोंकि 13 से 16 मई के बीच बादल व आंधी की संभावना है। इस कारण तापमान नहीं बढ़ सकेगा।

आज यहां आंधी-बारिश का अलर्ट, 25 मई से नौतपा

मौसम विभाग ने 12 मई को आंधी व बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसकी वजह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहेगा। गर्मी का सीजन 1 मार्च से 31 मई के बीच रहता है। अप्रेल और मई में भीषण गर्मी रहती है। मई में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाता है। लू और तीव्र लू की चपेट में अंचल रहता है, लेकिन इस बार लू का अहसास भी नहीं हुआ। 60 दिन राहत के बीते हैं। नौ तपा (25 मई से) तक राहत रहने वाली है। 1 जून से मानसून सीजन शुरू हो जाएगा और 10 जून के बाद मानसून पूर्व की हलचल शुरू होंगी। इस कारण गर्मी कम रहेगी।


इन तीन कारणों से गर्मी के तेवर तल्ख नहीं

1- जम्मू-कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। तीन से चार दिन के अंतराल में आने से राजस्थान की हवा स्थिर नहीं हो पा रही है।
2- दक्षिण पूर्वी हवा चलने से अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। इससे बादल छा रहे हैं और आंधी आ रही है।
3- राजस्थान की गर्म हवा स्थिर नहीं होने से तापमान ज्यादा नहीं बढ़ पा रहा है।

इतने दिन ही गर्मी

  • 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दो दिन ही दर्ज हुआ।
  • 41 डिग्री सेल्सियस तापमान 7 दिन दर्ज हुआ।
  • 42 डिग्री सेल्सियस तापमान 3 दिन दर्ज हुआ।
  • इस तरह से 12 दिन ही गर्मी पड़ी।
  • 60 दिनों तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है।
    – अधिकतम तापमान- 38.8 डिसे
    – न्यूनतम तापमान- 26.9 डिसे

पारे की चाल

समय – तापमान
सुबह – 05:30 – 27.4
सुबह – 08:30 – 30.4
सुबह – 11:30 – 34.6
दोपहर – 02:30 – 37.4
शाम – 05:30 – 37.6

संबंधित विषय:

Hindi News / Gwalior / Monsoon 2024: 25 मई से नौतपा, इस दिन से शुरू होगी प्री मानसून की झमाझम बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.