ग्वालियर

जन गण मन यात्रा का एमपी में तीसरा दिन : गुलाब कोठारी बोले- प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे इसलिए आक्रामक, वोट मांगने जाएंगे तो…

मध्यप्रदेश में जन गण मन यात्रा का तीसरा दिन : दतिया के मां पीताम्बरा शक्तिपीठ में पत्रिका प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने पीताम्बरा संस्कृत विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संस्कृत विद्यालय के बच्चों को स्टेशनरी भेंट की।

ग्वालियरNov 09, 2023 / 10:49 am

Faiz

जन गण मन यात्रा का एमपी में तीसरा दिन : गुलाब कोठारी बोले- प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे इसलिए आक्रामक, वोट मांगने जाएंगे तो…

मध्य प्रदेश में मतदाताओं का मन टटोलने निकले पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की जन-गण-मन यात्रा तीसरे दिन बुधवार को शिवपुरी से 181 किमी का सफर तय करके ग्वालियर पहुंची। इस दौरान पांच पड़ावों में संवाद के दौरान डॉ. गुलाब कोठारी ने कहा कि मतदाताओं को खुद के साथ ये भी सोचना होगा कि कौन उनके बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाएगा। मौजूदा समय में लोकतंत्र की तस्वीर बदल रही है इसलिए मतदाता को खुद की भूमिका पर काम करने की जरूरत है।


अपने संवाद के दौरान गुलाब कोठारी ने कहा कि चुनाव के समय ‘लड़ने’ शब्द का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है जो गलत है। इसकी जगह ‘चुनने’ शब्द का इस्तेमाल होना चाहिए। प्रत्याशी चुनाव लड़ने जाते हैं इसलिए आक्रामक है अगर मत मांगने जाएंगे तो विनम्र होंगे। यात्रा के दौरान शिवपुरी, अमोला, करेरा, दतिया और डबरा में लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं बताई। जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

 

यह भी पढ़ें- जन-गण-मन यात्रा का एमपी में दूसरा दिन : गुलाब कोठारी बोले- चुनावी मैदान सिर्फ प्रत्याशी का नहीं, मतदाता का भी है


ग्वालियर संभाग में जन गण मन यात्रा

https://youtu.be/fV5C3MCcjdA

– यात्रा पहला पड़ाव- शिवपुरी से अमोला : दूरी 36 कि.मी

यात्रा शिवपुरी से करेरा विधानसभा क्षेत्र के अमोला पहुंची। वन-टू-वन संवाद में क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। किसानों की सिंचाई और बिजली कटौती की समस्या सामने आई। किसानों ने शिकायत के बावजूद भी ठोस समाधान नहीं होने की बात कही।


– यात्रा का दूसरा पड़ाव- अमोला से करेरा : दूरी 15 कि.मी

अमोला से यात्रा शिवपुरी जिले के करेरा विधानसभा क्षेत्र पहुंची। क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर अपनी राय व्यक्त की। यहां रिंग रोड, बस स्टैड और रिवर फ्रंट जैसे काम वर्षों से अधूरे पड़े होना इस बार के प्रमुख मुद्दों के रूप में देखे जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : चुनाव में अकबर, बाबर और औरंगजेब की एंट्री, असम के सीएम बोले- बोलता रहूंगा…


– यात्रा का तीसरा पड़ाव- करेरा से दतिया : दूरी 50 कि.मी

करेरा से रवाना होकर यात्रा दतिया विधानसभा पहुंची। यहां स्थानीय लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों से वन टू वन संवाद किया। इस दौरान कानून व्यवस्था, बदहाल सड़कें और ट्रैफिक जाम जैसी समस्या प्रमुख रूप से सामने आई। संवाद के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चौपट है। यहां सिर्फ कानून की धाराएं नहीं चलती है, बल्कि नरोत्तम मिश्रा का कानून चलता है। क्षेत्र के कई कांग्रेसी नेताओं उनके परिजन यहां तक की घर के महिलाओं पर झूठे मुकदमें दर्ज करवा दिए गए। पूरे क्षेत्र में गुंडाराज चल रही है। वहीं भाजपा के नेताओं ने कहा कि पूरा क्षेत्र अपराध मुक्त हो गया है। महिलाएं अब देर रात तक बेखौफ शहर में घूम सकती हैं।


– यात्रा का चौथा पड़ाव- दतिया से डबरा : दूरी- 35 कि.मी

दतिया से जन गण मन यात्रा का कारवां डबरा पहुंचा। जहां जनप्रतिनिधियों ने संवाद किया। जाम को शहर की एक बड़ी समस्या के रूप में देखा गया। क्षेत्र में बेरोजगारी और साफ-सफाई भी एक बड़ा मुद्दा है। वर्षों से ये कामअधूरे पड़े हैं। डबरा में जनप्रतिनिधियों से वन-टू-वन संवाद के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा कि यहां इमरती देवी ने क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया है। इसी का नतीजा है कि उपचुनाव में जनता ने करारी शिकस्त दी। शहर की हाल देखिए जाम और धूल से परेशान है। वहीं भाजपा नेताओं ने कहा कि शहर में विकास हो रहा है। इसलिए सड़कें खुदी हुई हैं। जल्द ही पूरे शहर को नया बनाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : आज पहली बार आमने-सामने आ रहे पीएम मोदी और प्रियंका गांधी, एक जगह करेंगे जनसभा और रैलियां


– यात्रा का पांचवां पड़ाव- डबरा से ग्वालियर : दूरी- 45 कि.मी

– डबरा से होते हुए कारवां ग्वालियर पहुंचा, यहां पत्रिका समूह के प्रदान संपादक गुलाब कोठारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों मुलाकात की।

 

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- ‘धरती पर 3 भगवान हैं’, बताए उनके नाम, कांग्रेस बोली- भगवान वफादार के साथ’


आज मुरैना पहुंचेगी यात्रा

– दूसरे चरण की यात्रा के अंतिम दिन गुरुवार को यात्रा ग्वालियर से रवाना होकर दिमनी होते हुए 110 किमी का सफर तय कर मुरैना पहुंचेगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Gwalior / जन गण मन यात्रा का एमपी में तीसरा दिन : गुलाब कोठारी बोले- प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे इसलिए आक्रामक, वोट मांगने जाएंगे तो…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.