ग्वालियर

खड़े डंपर में जा घुसी तेज रफ्तार बस, 12 यात्री गंभीर घायल

तेज रफ्तार बस सड़क पर खड़े डंपर में जा घुसी। इस हादसे में बस में सवार करीब 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसमें से दो यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है।

ग्वालियरApr 30, 2023 / 02:22 pm

Faiz

खड़े डंपर में जा घुसी तेज रफ्तार बस, 12 यात्री गंभीर घायल

मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि, यहां रोजाना सड़क हादसों में सैकड़ों लोग अपनी जान गवा रहे हैं तो वहीं दर्जनों लोग अपनी जान गवा रहे हैं। एक ऐसा ही दर्दनाक सड़क हादसा सूबे के ग्वालियर जिले में हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बस सड़क पर खड़े डंपर में जा घुसी। इस हादसे में बस में सवार करीब 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसमें से दो यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्री बस दतिया से ग्वालियर की ओर आ रही थी, तभी डबरा मंगरोरा तिराहे के पास खड़े डंपर से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि, काफी दूर तक लोगों को इसकी आवाज सुनाई दी थी। वहीं, घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार करीब 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए डबरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें- Weather Alert in MP : 11 जिलों में बारिश के साथ गिरेगी बिजली, तापमान गिरने के भी आसार


दो यात्रियों की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर

वहीं, हादसे का शिकार दो बस यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची डबरा सिटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

यह भी पढ़ें- 24 लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 1 युवक की मौत, 20 गंभीर घायल

Hindi News / Gwalior / खड़े डंपर में जा घुसी तेज रफ्तार बस, 12 यात्री गंभीर घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.