ग्वालियर

Good News: मुंबई जाने वालों के बड़ी खबर, ग्वालियर से एक साथ 2 फ्लाइट, 2 घंटे में पूरा करेंगी सफर

Gwalior to mumbai flight schedule : मुंबई के लिए अकासा की दूसरी फ्लाइट सेवा शुरू हो चुकी है…अब ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट (new terminal) से मुंबई जाने के लिए 2 फ्लाइट हो गई हैं…

ग्वालियरFeb 28, 2024 / 08:28 am

Sanjana Kumar

Gwalior to mumbai flight schedule : मुंबई के लिए अकासा की दूसरी फ्लाइट मंगलवार से शुरू हुई है। पहले दिन मुंबई से इस फ्लाइट से 48 यात्री आए और मुंबई के लिए 73 यात्री रवाना हुए। फ्लाइट के शुरू होने से अब ग्वालियर के लोगों को मुंबई जाने दूसरी फ्लाइट मिल गई है। ग्वालियर से मुंबई के लिए इंडिगो की भी एक फ्लाइट संचालित है। बता दें कि ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट (new terminal) से अकासा की फ्लाइट अहमदाबाद के लिए 1 फरवरी से शुरू हुई है। अहमदाबाद के लिए ये फ्लाइट हर सोमवार को संचालित होती है।

 

– फ्लाइट सप्ताह में एक बार मंगलवार को चलेगी।

– मुंबई से फ्लाइट दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरकर ग्वालियर दोपहर 2 बजे आएगी।

ग्वालियर से 2.40 बजे मुंबई के लिए रवाना होकर शाम 4.40 बजे पहुंचेगी।

– ग्वालियर और मुंबई के बीच सफर करीब 2 घंटे का रहेगा।

ये भी पढ़ें : Good News: ग्वालियर से अयोध्या के लिए पहली आस्था स्पेशल ट्रेन 2 मार्च को, ऑनलाइन मिलेगा रिजर्वेशन

ये भी पढ़ें : Unique Tea Recipe : चाय के शौकीनों का नया ठिकाना, स्वाद ऐसा कि वाह..करते ही कप भी खा जाते हैं लोग

Hindi News / Gwalior / Good News: मुंबई जाने वालों के बड़ी खबर, ग्वालियर से एक साथ 2 फ्लाइट, 2 घंटे में पूरा करेंगी सफर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.