जानकारी के मुताबिक गड्ढा मोहल्ला निवासी मुन्ना खां (55) के छोटे बेटे की शादी ११ नवंबर को थी। जिसके तैयारियों के चलते मुन्ना व उसका बड़ा बेटा शफीक (24) घर में पुताई का काम कर रहे थे। इसी दौरान मुन्ना व शफीक घर के छज्जे पर बनी बाथरूम की पुताई कर रहे थे। इसी बीच छज्जा बाथरूम सहित भरभराकर नीचे आ गिरा। छज्जे के साथ ही मुन्ना व शफीक भी नीचे आ गिरे, जिससे दोनों की ही मलबे के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
भिण्ड. शहर के गौरी सरोवर में गुरुवार की सुबह 50 वर्षीय महिला का शव देखा गया। बताया गया है कि महिला जिला सहकारी बैंक में भृत्य के पद पर सेवारत थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार टेरेसा तिर्की पत्नी स्वर्गीय लालशाह एक्का रोज की भांति गुरुवार को भी गौरी सरोवर में मछलियों को चुनाने के लिए गई थी। लोगों ने सुबह करीब 8 बजे उसकी लाश को गौरी में देखा। महिला ने खुदकुशी की है या वह फिसलकर पानी में गिरी इसकी पुलिस जांच कर रही है।
![house fall](http://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2017/11/10/18_1_1985569-m.jpg)
![house fall](http://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2017/11/10/78_1985569-m.jpg)