bell-icon-header
ग्वालियर

VIDEO : भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डुबे शहरवासी,मंदिरों में उमड़ी भीड़

VIDEO : भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे शहरवासी,मंदिरों में उमड़ी भीड़

ग्वालियरAug 06, 2018 / 07:05 pm

monu sahu

VIDEO : भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डुबे शहरवासी,मंदिरों में उमड़ी भीड़

ग्वालियर। सावन मास के दूसरे सोमवार को लेकर श्रद्धालुआें में उत्साह बना हुआ है। शिवालयों में शिवजी की पूजा अर्चना ब्रह्म मुहूर्त के साथ शुरू हुई जो कि दोपहर तक रही। शहर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि से अभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। सावन मास में भगवान शिवजी की आराधना हर मंदिर में की जा रही है। इन मंदिरों पर हवन, पूजन, अभिषेक कराए जाएंगे। कई शिव मंदिरों पर शिवपुराण की कथाओं का वर्णन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

पिता को आखिरी बार भी नहीं देख सका बेटा, दो साल के नाती ने दी मुखाग्नि,आपको हैरान कर देगी ये खबर



निकलेगी शोभायात्रा
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिव भक्त मंडल एवं माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज द्वारा भगवान मदन मोहनेश्वर महादेव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मंदिर परिसर घासमंडी मुरार से शुरू होगी, वापस मंदिर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें

खूब जमी यारा दी यारी,पूल पार्टी में दिखा युवाओ का रंग, CLICK कर देखे फोटो



इन से करें भगवान शिव का अभिषेक
भगवान शिव को त्रिलोक का स्वामी बताया गया है। वे बिगड़े हुए कामों को आसान बना देते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बिल्व पत्र, धतूरा, दूध, घी, गन्ना रस, गंगाजल, शहद, भांग से अभिषेक किया जाता है।
यह भी पढ़ें

आदेश आने के बाद भी बहाल नहीं हो पा रहे जीएसटी पंजीयन,यह है मुख्य कारण



इन चीजों से अभिषेक करने से भक्तों को भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि १३ अगस्त सोमवार को भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। इस दिन 1008 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण सामूहिक रूप से कराया जाएगा। श्रद्धालुओं द्वारा शिव महारूद्राभिषेक इसी दिन होगा। 14 और 15 अगस्त को दोष निवारण शांति पूजन कार्यक्रम होगा। पूजन में मंगल दोष, चांडाल दोष, ग्रहण योग, पितृ दोष, गृह शांति पूजा कालसर्प दोष पूजा कराई जाएगी। पूजा में बैठने वाले जातकों को कालसर्प दोष यंत्र, अभिमंत्रित रूद्राक्ष, सिद्धि शिवलिंग, रूद्र नारियल शिवभस्म दी जाएगी। इस पूजन कार्यक्रम को 31 विद्धानों द्वारा पूरा कराया जाएगा।

Hindi News / Gwalior / VIDEO : भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डुबे शहरवासी,मंदिरों में उमड़ी भीड़

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.