scriptठंड में पुरुष खाएं ये FOOD, मेल फर्टीलिटी बढऩे के साथ ही देर से आएगा बुढ़ापा  | diet tips for sexy life,these food make you fertile | Patrika News
ग्वालियर

ठंड में पुरुष खाएं ये FOOD, मेल फर्टीलिटी बढऩे के साथ ही देर से आएगा बुढ़ापा 

पुरुष महिलाओं की तुलना में ज्यादा कैलोरी कंज्यूम करते हैं। ऐसे में पुरुषों के लिए जरूरी है कि वे हाई कैलोरी वाले फूड्स खाएं जिससे उनकी हेल्थ अच्छी रहे। 

ग्वालियरNov 25, 2016 / 01:32 pm

rishi jaiswal

smart and powerful man

smart man

ग्वालियर। पुरुषों की ईटिंग हैबिट्स और बॉडी की जरूरतें महिलाओं से अलग होती हैं। पुरुष महिलाओं की तुलना में ज्यादा कैलोरी कंज्यूम करते हैं। जानकारों के अनुसार ठंड के मौसम में बॉडी को ज्यादा कैलोरी की जरूरत होती है। ऐसे में पुरुषों के लिए जरूरी है कि वे हाई कैलोरी वाले फूड्स खाएं जिससे उनकी हेल्थ अच्छी रहे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि ठंड कि दिनों में पुरुषों को कौन-से फूड खाने चाहिए…

1. खजूर के विटामिन्स और मिनरल्स ताकत यानि एनर्जी देते हैं। ये नजर कमजोर होने से भी बचाते हैं।
– रात में एक गिलास गर्म दूध में 5 खजूर डालकर पिएं।
2. अंडों में प्रोटीन कैल्शियम और आयरन होता है। ठंड के दिनों में ये शरीर को गर्मा व ताकत देता है।
– रोज नाश्ते में 2 उबले अंडे खाएं।
3. अखरोट का ओमेगा 3 फैटी एसिड्स मेल ऑर्गन्स में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मददगार होता है।
– रोज करब 75 ग्राम अखरोट खाने से स्पर्म की संख्या और आकार बेहतर होता है।
4. लहसून में मौजूद एलिसिन कम्पाउंड मेल ऑर्गन में ब्लड फ्लो बढ़ाता है।
– रोज सुबह लहसून की 3-4 कलियां चबाकर खाने से सीमेन वॉल्यूम वॉल्यूम बढ़ता है।



5. अंगूर एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, यह त्वचा को यंग रखता है।
– रोज 1 कटोरी अंगूर खाएं या 1 गिलास अंगूर का जूस पिएं।
6. आंवले में विटामिन सी और आयरन होता है। ये बुढ़ापा रोकने के साथ ही बालों को भी काला रखता है। इसके अलावा झुर्रियों से भी बचाता है।
– रोज सुबह व शाम आंवले का मुरब्बा खाएं या एक चम्मच आंवले का रस पिएं।
7. गाजर के विटामिन्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स हेल्थ अच्छी रखते हैं। सीमेन अच्छी करने के साथ ही स्पर्म काउंट भी बढ़ाता है।
– रोज कच्ची गाजर खाएं या फिर एक गिलास गाजर का जूस पिएं।




8. सेब के ढ़ेरों विटामिन्स और मिनरल्स सर्दियों में हेल्दी रखते हैं। इसमें मौजूद फेनिल एथिलामाइन मूड अच्छा करता है।
– रोज सुबह व शाम एक-एक सेब खाएं।
9. अनार में ऑक्सीडेंट्स होत हैं, जो बुढ़ापे की प्रोसेस को स्लो करते हैं, साथ ही मेल फर्टीलिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं।
– रोज एक अनार खाएं या जूस पिएं।
10. अमरूद में विटामिन सी होता है जो लंबे समय तक यंग रखता है।
– रोज सुबह और शाम एक पके अमरूद में काला नमक व काली मिर्च छिड़ककर खाएं।



इन्हें करें अवॉइड…
इनके अतिरिक्त कई ऐसी चीजें भी हैं जो जानकारों के अनुसार पुरुषों को नहीं लेनी चाहिए। विभिन्न रिसर्चों में सिद्ध हुआ है कि इन्हें लेने से पुरुषों में सेक्स हॉर्मोन्स व स्पर्म प्रभावित होते है, इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर दिल की बीमारी में भी इजाफा करते हैं।
ये हैं अवॉइड करने लायक चीजें
1. सोया मिल्क और सोया प्रोडेक्ट
2. माइक्रोवेव पॉपकॉर्न
3. ऑयली और जंक फूड
4. पैकेज्ड फूड
5. रिफाइंड शुगर
6. मिंट
7. टीट्री ऑयल और लेवेंडर ऑयल

Hindi News / Gwalior / ठंड में पुरुष खाएं ये FOOD, मेल फर्टीलिटी बढऩे के साथ ही देर से आएगा बुढ़ापा 

ट्रेंडिंग वीडियो