ग्वालियर

Dengue Alert: इस शहर में डेंगू का कहर, बच्चों के केस सबसे ज्यादा

Dengue Alert: शहर में डेंगू तेजी से पैर पसारने लगा है। शहर के तीनों क्षेत्र मुरार, लश्कर और ग्वालियर में तेजी से मरीज सामने आ रहे हैं।

ग्वालियरOct 17, 2024 / 08:35 am

Sanjana Kumar


Dengue Alert: शहर में डेंगू तेजी से पैर पसारने लगा है। शहर के तीनों क्षेत्र मुरार, लश्कर और ग्वालियर में तेजी से मरीज सामने आ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा टॉप पर वार्ड 18 डीडी नगर, शताब्दीपुरम, आदित्यपुरम, भिंड रोड का क्षेत्र है। यह वार्ड पिछले कई वर्षो से लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
डेंगू से बचाव को लेकर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग प्रयास भी कर रहा है, लेकिन स्थिति बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को भी 326 सैंपल में 12 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 9 बच्चे शामिल हैं। हालात यह हो गए हैं कि धीरे धीरे बढ़ते हुए डेंगू के मरीजों की संख्या 1078 तक पहुंच गई है।


निजी लैब नहीं भेज रहे जानकारी


शहर में संचालित लैब संचालक हर दिन स्वास्थ्य विभाग को अपनी रिपोर्ट नहीं भेज रहे। अगर सही तरह से लैब हर दिन डेंगू की रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय में भेजे तो आंकडा़ काफी बढ़ा हुआ सामने आएगा।

इन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज

मुरार क्षेत्र में …
डीडी नगर, शताब्दीपुरम, आदित्यपुरम, सिद्धेश्वर नगर, अशोक कॉलोनी, सिरोल, अलकापुरी, आर्य नगर, मेहरा कॉलोनी, विवेक नगर, शकुतलापुरी, हुरावली, अल्फा नगर, ज्ञानोदय स्कूल के पास, मेहरा कॉलोनी, पवनसुत कॉलोनी, विडंसर हिल, दर्पण कॉलोनी, कुंदन नगर, नदीपार टाल,अशोक कॉलोनी, महलगांव मंदिर के पास सरस्वतीनगर, राघवेंद्र नगर, रामाजुन नगर, हरिशंकरपुरम क्षेत्र आदि शामिल है।
लश्कर क्षेत्र में
समाधिया कॉलोनी, नादरिया माता मंदिर, गुढागुढी का नाका, पुलिस क्वार्टर, गोल पहाड़िया, अवाडपुरा , शिवाजी नगर आमखो, संजय नगर, जाग्रति नगर, कंपू, शिंदे की छावनी आदि क्षेत्र शामिल हैं।

ग्वालियर क्षेत्र में
चंदन नगर, आनंद नगर, विनय नगर, कोटेश्वर कॉलोनी, शब्द प्रताप आश्रम, लक्ष्मण तलैया, चार शहर का नाका, बारह बीघा आदि क्षेत्रों में शामिल है।
ग्रामीण क्षेत्र में
बरई, हस्तिनापुर, भितरवार आदि क्षेत्रों में डेंगू के मरीज

डेंगू की स्थिति

  • 0 से 15 वर्ष——- 547
  • 16 से 45 वर्ष —– 459
  • 45 से अधिक—— 72
  • कुल डेंगू मरीज—- 1078
ये भी पढ़ें: 48 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, IMD का Weather Alert

संबंधित विषय:

Hindi News / Gwalior / Dengue Alert: इस शहर में डेंगू का कहर, बच्चों के केस सबसे ज्यादा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.