ग्वालियर

 चंबल नदी में जलजीवों की जिंदगी खतरे में,नदी में बचा सिर्फ इतना पानी कि देखेंगे तो टेंशन में आ जाएंगे आप 

चम्बल नदी अभूतपूर्व जल संकट से जूझ रही है। जुलाई में चम्बल का जल स्तर पिछले 6 दशकों में सबसे कम है। राजघाट और दूसरे गेज रीडिंग में देखा जाए तो कुछ थोड़ा ही पानी शेष है। दर्जनों स्थानों पर लोग चम्बल पैदल पार कर रहे हैं।

ग्वालियरJul 21, 2017 / 06:02 pm

shyamendra parihar

chambal river

राजदेव पांडेय @ग्वालियर

चम्बल नदी अभूतपूर्व जल संकट से जूझ रही है। जुलाई में चम्बल का जल स्तर पिछले 6 दशकों में सबसे कम है। राजघाट और दूसरे गेज रीडिंग में देखा जाए तो कुछ थोड़ा ही पानी शेष है। दर्जनों स्थानों पर लोग चम्बल पैदल पार कर रहे हैं।


चम्बल सेंचुरी के करीब चार सौ किलोमीटर के बहाव क्षेत्र में मौजूद केवल डीप पूल (नदी के कुएं या गड्ढे) में ही पानी है। इन डीप पूल तक भी लोगों की पहुंच आसान हो गई है। यही वजह है कि चम्बल सेंचुरी प्रशासन इन डीप पूल में पल रहे जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए पहरेदारी बिठाने की रणनीति बना रहा है।




जहां तक पानी के क्राइसिस का सवाल है, चरम पर है। नदी में बहाव बिल्कुल मंद है। चम्बल सेंचुरी प्रशासन मान रहा है कि चम्बल में जुलाई माह में पानी नहीं आया तो किसी भी कीमत पर कोटा बैराज और उसके ऊपर दो बांधों के पानी को इसमें छोडऩा जरूरी हो जाएगा, अन्यथा चम्बल सेंचुरी में पल रहे जलीय जीवों को सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि इस समस्या से मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश तीनों संयुक्त रूप से दो-चार हो रहे हैं। वे अपनी चिंता को संभवत: अगले पखवाड़े में केन्द्र को औपचारिक तौर पर करा देंगे। केन्द्रीय जल आयोग इस समस्या से पूरी तरह परिचित है।

Image may contain: outdoor, water and nature

चम्बल का जल बहाव पिछले कुछ सालों में लगातार घटा है। आधिकारिक स्तर पर चम्बल में पानी की न्यूनतम औसत धार (रफ्तार) जून 2014 में 0.40 मीटर/प्रति सेकंड रही थी। इस साल 2017 में ये इस रफ्तार की आधी भी नहीं बची है। अभी तक के रिकॉर्ड में यह सबसे कम है। चम्बल बहाव की रफ्तार में आई गिरावट की दर स्थायी है। चम्बल का अधिकतम जल बहाव का औसत 2.58 मीटर प्रति सेकंड है, जो पिछले दस साल में नहीं देखा गया।





सूत्रों के मुताबिक उफान मार रही चम्बल में अधिकतम जल बहाव की अधिकतम गति केवल 2.32 मीटर प्रति सेकंड तक दर्ज किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में अभी तक का न्यूनतम बहाव जून में करीब आधा मीटर/प्रति सेकंड से कम हो गया है। पानी बहाव और जल की उपलब्धता में सीधा संबंध होता है। जानकारों के मुताबिक जल बहाव (धार) कुंद होने से चम्बल में जल की उपलब्धता में कमी आई है, जो निरंतर घटती जा रही है।


शहर में भी पानी की किल्लत
शहर की 13 लाख से अधिक की आबादी पर जल संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अफसरों को पता है कि अब मात्र 58 दिन का पानी ही तिघरा में शेष रह गया है। बावजूद इसके पानी को एक दिन छोड़कर देने के निर्णय की प्रक्रिया कछुआ गति से चल रही है। हालात यह हैं कि नगर निगम ने जल संसाधन विभाग से पानी की व्यवस्था करने के लिए पत्र लिखा है। लेकिन दो दिनों से जल संसाधन विभाग की ओर से निगम को कोई जवाब नहीं मिल सका है।




Hindi News / Gwalior /  चंबल नदी में जलजीवों की जिंदगी खतरे में,नदी में बचा सिर्फ इतना पानी कि देखेंगे तो टेंशन में आ जाएंगे आप 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.