ग्वालियर

संतों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ भागवत कथा का भूमि पूजन

– फूलबाग मैदान में 11 फरवरी से लगेगा नौ दिवसीय विशाल स्वास्थ्य मेला, सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण

ग्वालियरFeb 09, 2023 / 10:02 pm

Narendra Kuiya

संतों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ भागवत कथा का भूमि पूजन

ग्वालियर. गुरुवाणी सेवा ट्रस्ट एवं लॉयंस क्लब्स ऑफ ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में फूलबाग मैदान में 11 फरवरी से नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला लगने जा रहा है। धर्म एवं स्वास्थ्य के संगम के तहत नर और नारायण की सेवा के अनूठे कार्यक्रम का भूमि पूजन समारोह कार्यक्रम स्थल पर गुरुवार को संतों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। आचार्यों ने देव स्थापना के साथ पूजन कराकर हनुमान पताका फहराई। मुख्य अतिथि स्वामी हरिदास महाराज, गंगादास की शाला के महंत रामसेवक दास महाराज, महंत बलराम गिरि महाराज हरिद्वार, रामेश्वरानंद महाराज एवं कथा व्यास संत गोपाल महाराज के मुख्यातिथ्य में मुख्य यजमान अरविंद गोपेश्वर डंडौतिया ने विधिवत भूमि पूजन किया। इस मौके पर संतों ने अपने आर्शीवचन दिए और ग्वालियर अंचलवासियोंं से धर्म और स्वास्थ्य के संगम वाले इस मेले में अपनी भागीदारी निभाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग भी बनाए जाएंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह, सह-संयोजक अजय चोपड़ा, प्रमुख व्यवस्थापक अशोक पटसारिया, नगर निगम सभापति मनोज सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, डॉ.केशव पांडेय, महेश मुद्गल, अरुण तोमर, अशोक गोयल, देवेंंद्र पाठक, अपर्णा पाटिल, रामेश्वर भदौरिया, विवेक शर्मा, अंकुर शर्मा, साधना शांडिल्य, स्वदेश भोला, राकेश अग्रवाल, राजेश बाबू, विवेक जैन आदि उपस्थित थे।
शनिवार को निकलेगी कलश यात्रा
भागवत कथा की 11 फरवरी शनिवार को सुबह 9 बजे सनातन धर्म मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। गाजे-बाजे के साथ यह कलश यात्रा जयेंद्रगंज, इंदरगंज, नदीगेट व फूलबाग चौराहे से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी।

Hindi News / Gwalior / संतों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ भागवत कथा का भूमि पूजन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.