ग्वालियर

टाइगर स्टेट में आए व्हाइट टाइगर के दो शावक, कैद हुई मजेदार हरकतें, VIDEO

40 दिन पहले जन्मे व्हाइट टाइगर के दो शावक अपनी मां के साथ नजर आए, अब इसका दीदार जनता कर सकेगी…।

ग्वालियरNov 03, 2021 / 02:56 pm

Manish Gite

ग्वालियर के चिड़ियाघर में व्हाइट टाइगर के दो शावकों को दर्शकों के सामने लाया जाएगा। -प्रतिकात्मक फोटो

ग्वालियर। लंबे इंतजार के बाद विजिटर्स चिडिय़ाघर में नन्हे शावकों (व्हाइट टाइगर के बच्चे) का दीदार कर सकेंगे। इन्हें दोपहर 12 से 2 बजे तक के लिए एन्क्लोजर में रखा गया। इसके लिए चिड़ियाघर प्रबंधन ने खास तैयारियां की हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सबसे ज्यादा बाघों की संख्या के कारण टाइगर स्टेट भी है।

दिवाली के एक दिन पहले बुधवार को दोनों नन्हे शावकों को लोगों को देखने के लिए रखा गया था। बड़ी संख्या में आए लोगों ने इनका दीदार किया। इन शावकों को सफेद बाघिन मीरा ने 31 अगस्त और एक सितंबर की रात जन्म दिया था। इनमें से एक शावक सफेद और दूसरा पीला है। इनमें से सफेद शावक की गर्दन जन्मजात असमान्य थी, जो अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x859f5v

बच्चों से लिए जाएंगे नाम

चिड़ियाघर घूमने आने वाले बच्चे अब इन शावकों के नाम रख सकेंगे। यहां आने वाले बच्चों से इन दोनों शावकों के लिए नाम लिए जा रहे हैं। सभी नामों पर विचार करने के बाद इन दोनों शावकों के नाम रखे जा सकेंगे।


-शहरवासियों एवं बाहर से आने वाले पर्यटकों का इंतजार अब थमेगा। दो माह बाद नन्हे शावकों को एन्क्लोजर में निकाला जा रहा है। शुरुआत में अभी उन्हें केवल दो घंटे के लिए निकाला जाएगा। बढ़ती ठंड के साथ कुछ दिन बाद टाइमिंग बढ़ाई जाएगी।

-डॉ. उपेन्द्र यादव, चिड़ियाघर प्रभारी

Hindi News / Gwalior / टाइगर स्टेट में आए व्हाइट टाइगर के दो शावक, कैद हुई मजेदार हरकतें, VIDEO

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.