गुना

MP Politics News : महाराज ने पूर्व सीएम के गढ़ में लगाई सेंध, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

MP Politics News: गढ़ा राजघराने के मुखिया सुमेर सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

गुनाFeb 07, 2024 / 05:59 pm

Himanshu Singh

,

मध्यप्रदेश में एक बार फिर से दलबदल की राजनीति शुरू हो गई है। एमपी के पूर्व सीएम के गढ़ से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उन्हें पूर्व सीएम का बेहद करीबी भी बताया जाता हैं। हाल में ही उनका नाम बमौरी से कांग्रेस प्रत्याशी के दावेदारों में भी शामिल हुआ था। वह मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य और गुना जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, सुमेर सिंह राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। इसी से नाराज होकर उन्होनें बीजेपी का हाथ थाम लिया। इससे पहले सुमेर सिंह और उनके पुत्र ने दिल्ली में ज्योतिरादित्य सिंधिया के आवास पर मुलाकात की थी। जिसको लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि वह बीजेपी में शामिल होंगे। इसी कड़ी में आज उन्होनें बीजेपी का हाथ थाम लिया है।

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ट्वीट
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रवाद की विचारधारा, जनसेवा के भाव व देश व प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान से आकर्षित होकर आज मेरे पुराने पारिवारिक मित्र सुमेर सिंह गढ़ा ने गुना में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुमेर सिंह जी से जुड़ाव का विवरण इतना ही काफ़ी है कि आज से पाँच दशक पूर्व जब मेरी आजी अम्मा जी भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश में स्थापित करने का कार्य कर रहीं थी, तब इनके पिताजी राजा ढोकल सिंह जी ने भी आजी अम्मा का सहयोग किया था।

Hindi News / Guna / MP Politics News : महाराज ने पूर्व सीएम के गढ़ में लगाई सेंध, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.