bell-icon-header
गुना

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत के इस शहर में भी विराजेंगे प्रभु श्री राम, 111 फीट ऊंची अद्भुत प्रतिमा ले रही आकार

मध्य प्रदेश के गुना शहर में विराजेंगे 111 फीट के श्रीराम, मूर्ति का 75 फीसदी भाग बनकर तैयार हो चुका है।

गुनाJan 03, 2024 / 09:11 pm

Faiz

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत के इस शहर में भी विराजेंगे प्रभु श्री राम, 111 फीट ऊंची अद्भुत प्रतिमा ले रही आकार

22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। जहां एक तरफ इन तैयारियों को लेकर देशवासियों में खासा हर्ष और उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारत के दिल कहे जाने वाले राज्य यानी मध्य प्रदेश के गुना शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पहाड़ पर भी श्री राम की विशाल प्रतिमा स्थापित होने जा रही है। जानकारों की मानें तो इस मूर्ति का लोकार्पण इसी साल यानी 2024 में हो किया जाना है।

 

मध्य प्रदेश की पहली इतनी विशाल प्रतिमा भी 2024 में ही बनकर तैयार हो जाएगी। श्री राम की इस प्रतिमा का प्रदेश के साथ साथ देशभर के श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार है। करीब 1500 वर्ग फीट के इलाके में इस मंदिर को तैयार किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं गुना जिले में स्थित राम टेकरी की, जहां श्री राम की 111 फीट की ऊंची प्रतिमा आकार लेने जा रही है। बता दें कि इस मूर्ति का निर्माणकार्य सन 2019 से शुरू हुआ था जो अबतक 75 फीसदी से अधिक बनकर तैयार हो चुकी है। दावा ये भी किया जा रहा है कि मूर्ति इसी साल बनकर तैयार हो जाएगी।

 

यह भी पढ़ें- शंकराचार्य का तीखा बयान- ‘मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे तो क्या मैं पीछे बैठकर ताली बजाने जाऊंगा’, देखें वीडियो


राम टेकरी पर दूर-दूर से दर्शन के लिए भक्त आएंगे

एक तरफ जहां पहाड़ों पर विराजमान टेकरी सरकार है। वहीं दूसरी पहाड़ी पर श्रीराम राम टेकरी के नाम से विराजेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि पहाड़ पर बना होने के कारण आने वाले समय में भक्तों को रोप वे के जरिए एक साथ दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। राम टेकरी पर आप को प्रतिमा के दर्शन के साथ सिद्ध स्थलों के दर्शन भी करने के लिए मिल जाएंगे। पहाड़ पर शानदार नजारा आपको देखने को मिलेगा। ये एक ऐसा स्पॉट बनाकर तैयार किया जा रहा है, जहां दूर-दूर से पर्यटक यहां आकर दर्शन कर सकें।

Hindi News / Guna / अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत के इस शहर में भी विराजेंगे प्रभु श्री राम, 111 फीट ऊंची अद्भुत प्रतिमा ले रही आकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.