ग्रेटर नोएडा

आधी रात को गर्ल्स हॉस्टल के दरवाजे खटखटाने के मामले में NOIDA DM ने क्या कहा ?

NOIDA के पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं के हॉस्टल के दतवाजे खटखटाने का मामला सामने आया है। छात्राओं का आरोप है कि प्रशासन इसपर संज्ञान नहीं ले रहा है। आइये बताते हैं क्या है पूरा मामला

ग्रेटर नोएडाOct 04, 2024 / 07:53 pm

Nishant Kumar

NOIDA DM Manish Mishra

NOIDA के बादलपुर गांव के मायावती पॉलिटेक्निक कॉलेज की छत्राओं के हॉस्टल का दरवाजा आधी रात को अनजान लोग खटखटाने लगते हैं। ऐसे में दहशत में आयी 172 छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ दिया है। छात्राओं का आरोप है कि प्रशासन इस मामले पर कोई एक्शन नहीं ले रहा है। 

छात्राओं ने लगाए आरोप 

छात्राओ ने आरोप लगाया की बीते कई दिनों से ये घटना हमारे साथ हो रही है। इस घटना का निवारण करने के बजाये कॉलेज प्रशासन और पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी हुई है। एक छात्र ने कहा कि पिछले कुछ समय से छात्रावास में अनजान लोग मनमर्जी से प्रवेश कर रहे हैं। हमने प्रिंसिपल और शिक्षकों को सूचित किया, लेकिन उन्होंने हमें गंभीरता से नहीं लिया और मामले को दबाने की कोशिश की। सोमवार की रात भी हॉस्टल की छत पर कुछ लोगों को देखा गया था। 
यह भी पढ़ें

गर्ल्‍स हॉस्‍टल में 200 में से सिर्फ 6 छात्राएं वापस लौटीं, युवकों के घुसने के बाद छोड़ा था छात्रावास

NOIDA DM ने क्या कहा ?

NOIDA जिलाधिकारी मनीष मिश्रा ने कहा कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि बादलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक हॉस्टल में कुछ छात्र और उनके पेरेंट्स मौजूद हैं। कुछ मुद्दे थे जिसके कारण लोग नाराज थे, सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। दो-तीन बातें हमारी जानकारी में आयी हैं। कुछ लड़कियों को सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं। एसडीएम ने लड़कियों से बात की।
जिलाधिकारी मनीष मिश्रा ने कहा सभी समस्याएं बता रहे थे लेकिन हमें कुछ भी उल्लेखनीय नहीं मिला। हॉस्टल के दीवार की बाड़ लगा दी गई है और सभी सीसीटीवी कैमरे चालू कर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान भी मौजूद हैं। नवरात्र के चलते कई छात्र घर चले गए। साथ ही, दूसरे और तीसरे वर्ष के परिणाम घोषित नहीं किए गए थे और इसलिए छात्रावास में छात्रों की संख्या कम थी। लेकिन, जैसे कि अब घोषणा हुई है, छात्रों का आना शुरू हो गया है। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Greater Noida / आधी रात को गर्ल्स हॉस्टल के दरवाजे खटखटाने के मामले में NOIDA DM ने क्या कहा ?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.