scriptगोरखपुर में हुआ जिस महिला का अंतिम संस्कार, वह झांसी में जिंदा मिली | woman who was cremated in Gorakhpur was found alive in Jhansi | Patrika News
गोरखपुर

गोरखपुर में हुआ जिस महिला का अंतिम संस्कार, वह झांसी में जिंदा मिली

Gorakhpur News: गोरखपुर में जिस महिला का अंतिम संस्कार किया गया वह झांसी में जिंदा मिली।

गोरखपुरJun 25, 2024 / 10:05 pm

Aman Kumar Pandey

यूपी के गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां लोगों के द्वारा जिस महिला को मरा समझ कर मृत शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। वह महिला झांसी जिलें में जिंदा मिली। यूपी पुलिस ने शनिवार शाम को महिला को उसके पति से मिलवाया। पुलिस ने जानकारी दी कि बांसगांव निवासी राम सुमेर ने हाल ही में पुलिस को अपनी पत्नी फूलमती (40) के लापता होने की सूचना 15 जून को दी थी। पति राम सुमेर ने बताया कि 19 जून को उरुवा बाजार में एक महिला का शव मिला। उसने उस शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

गला घोंटकर की गई थी हत्या

पुलिस ने आगे बताया कि पोस्टमार्टम जांच में पता चला था कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान जब फूलमती के मोबाइल फोन का पता लगाया तो वह गोरखपुर से तकरीबन 600 किलोमीटर दूर झांसी जिले में सक्रिय मिला। इसी के साथ कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) में सुल्तानपुर निवासी शुभम नामक व्यक्ति के नंबर पर लगातार बातचीत होना पाया गया।
यह भी पढ़ें

यूपी के 45 जिलोें में बारिश-आंधी की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

शुभम ने बताया जिंदा है फूलमती

पुलिस के ओर से पूछताछ करने पर शुभम ने बताया कि फूलमती जीवित है। वह उसे गोरखपुर से झांसी लेकर आया है। इसके बाद पुलिस ने शुभम द्वारा बताए गए स्थान पर फूलमती को खोज निकाला। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि महिला फूलमती का बयान दर्ज करने के बाद उसे उसके पति राम सुमेर के साथ वापस भेज दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि राम सुमेर, फूलमती, शुभम और अंतिम संस्कार होने वाली महिला के बीच क्या संबंध था। 

Hindi News / Gorakhpur / गोरखपुर में हुआ जिस महिला का अंतिम संस्कार, वह झांसी में जिंदा मिली

ट्रेंडिंग वीडियो